फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A man forced marriage to Minor girl in Gurugram, police arrested Accused

नाबालिग से जबरन शादी के लिए कट्टा लेकर पहुंचा सिरफिरा आशिक 

Sat, 24 Aug 2019 06:21 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: देव कश्यप Updated Sat, 24 Aug 2019 06:21 AM IST
विज्ञापन
A man forced marriage to Minor girl in Gurugram, police arrested Accused
खुद की कनपटी पर कट्टा लगाकर मरने की धमकी देता युवक। - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर-9ए थाना क्षेत्र के भवानी एंक्लेव में शुक्रवार को एक सिरफिरे आशिक का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। नाबालिग युवती से शादी करने के लिए युवक देसी कट्टा लेकर उसके घर पहुंच गया। किशोरी के माता-पिता के विरोध करने पर आरोपी ने पिता पर फायर कर दिया, हालांकि वह बाल-बाल बच गए। करीब एक घंटे तक चले इस ड्रामे के बाद आरोपी काबू में आया। पुलिस ने आरोपी विपिन (26) के पास देसी कट्टा और दो कारतूस बरामद किया है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूलरूप से यूपी के इटावा निवासी विपिन (26) फिरोजगांधी कॉलोनी में किराये पर रहता है। कुछ दिनों पहले वह भवानी एंक्लेव में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी को शादी के लिए भगाकर ले गया था, लेकिन बाद में किशोरी के नाबालिग होने के चलते वह शादी नहीं कर पाया और उसे वापस उसके घर पर छोड़ दिया। शनिवार सुबह करीब दस बजे वह देसी कट्टा लेकर भवानी एंक्लेव गली नंबर-4 स्थित किशोरी के घर पहुंचा। घर पर किशोरी की मां और पिता थे, सिरफिरे आशिक ने किशोरी से शादी करने की बात कहते हुए मिलने के लिए बोला, तो उसके परिजनों ने इंकार कर दिया।
विज्ञापन


किशोरी की मां ने उसे घर से बाहर जाने के लिए कहा तो उसने कट्टा निकाल लिया और शादी करने की बात पर अड़ा रहा। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। परिजनों के ज्यादा विरोध करने पर गुस्से में आकर उसने किशोरी के पिता पर फायर कर दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों भी दहशत फैल गई। एक घंटे तक यह ड्रामा चलता रहा। मौके पर पहुंची सेक्टर-9ए थाना पुलिस की टीम ने भी उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। काफी देर तक मशक्कत करने के बाद पुलिस ने लोगों की मदद से युवक को काबू कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed