{"_id":"5a9cc2b14f1c1b14598b4c2f","slug":"a-man-brutally-murdered-in-school-at-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के स्कूल का चौकीदार था ऐसे हाल में, बेटा देखकर हुआ हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के स्कूल का चौकीदार था ऐसे हाल में, बेटा देखकर हुआ हैरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 05 Mar 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
इसी स्कूल में हुई घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल का गेट खुला था। जब बेटा अंदर पहुंचा तो चौकीदार ऐसे हाल में था, देखते ही उसके होश उड़ गए। और फिर...
घटना देश की राजधानी दिल्ली की है। शाहदरा जिले की पुरानी सीमापुरी में स्कूल के अंदर एक चौकीदार की नृशंस हत्या कर दी गई। उसकी शिनाख्त जम्मू एवं कश्मीर के कठुआ निवासी देवीलाल उर्फ दीनदयाल (35) के रूप में हुई है।
रविवार सुबह देवीलाल का शव स्कूल के कमरे में पड़ा मिला। हाथों की नसें काटने के अलावा उसके सिर पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया था। पुलिस को स्कूल की कुछ अलमारी टूटी मिली हैं।
हालांकि स्कूल के मालिक ने सामान गायब होने से इंकार किया है। पुलिस लूटपाट, रंजिश समेत कई दृष्टिकोण से छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक, देवीलाल बाल कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल, एच-425, पुरानी सीमापुरी में रात को चौकीदारी करता था।
विज्ञापन
वह स्कूल में ही सोता भी था। कठुवा में रहने वाले उसके परिवार में पत्नी व एक बेटे के अलावा दो भाई हैं। 20 साल से देवीलाल पुरानी सीमापुरी में जयवीर की ट्रैवल एजेंसी में नौकरी करता था। करीब दो साल से वह अतिरिक्त कमाई के लिए संजीव शर्मा के स्कूल में चौकीदारी कर वहीं सो जाता था।

मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह देवीलाल ट्रैवल एजेंसी नहीं पहुंचा तो छोटे नाम का युवक उसे देखने स्कूल पहुंचा। स्कूल का दरवाजा खुला था। अंदर कमरे में देवीलाल का खून से लथपथ शव पड़ा था। छोटे की सूचना पर मालिक संजीव व पुलिस वहां पहुंच गए।
पुलिस को देवीलाल के शव के पास से बीयर की एक बोतल और कुछ गिलास मिले हैं। पुलिस स्कूल की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बदमाश देवीलाल के मोबाइल फोन के अलावा कोई सामान नहीं ले गए।
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त नूपुर शर्मा का कहना है कि कमरे में फ्रेंडली एंट्री हुई है। इससे लगता है कि वारदात में किसी जानकार का हाथ है।