फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A golden opportunity to acquire a plot in the industrial area.

इंडस्ट्रियल एरिया में प्लॉट हासिल करने का सुनहरा मौका

Sun, 01 Nov 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 01 Nov 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
A golden opportunity to acquire a plot in the industrial area.

हरियाणा में तेज औद्योगिकीकरण के उद्देश्य से हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने नौ औद्योगिक क्षेत्रों में उद्योगपतियों को प्लॉट हासिल करने का अवसर दिया है।

विज्ञापन


प्रदेश के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने शनिवार को बताया कि बहुरार्ष्ट्रीय कंपनियों और घरेलू कार्पोरेट्स द्वारा प्रदेश में औद्योगिक प्लॉटों की निरंतर मांग की जा रही है।
विज्ञापन


इसे पूरा करने के लिए एचएसआईआईडीसी ने औद्योगिक प्लॉटों के आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उन्होंने बताया कि निगम हरियाणा में औद्योगिक अवसंरचना के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और औद्योगिक प्लॉट देने का फैसला संभावित उद्यमियों को प्रदेश में अपने उद्योग स्थापित करने में सक्षम बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि निगम ने इन औद्योगिक मॉडल टाउनशिप और औद्योगिक इस्टेटों में सड़क, जलापूर्ति, सीवरेज, ड्रेनेज व विद्युतीकरण जैसी सभी आधारभूत सेवाएं उपलब्ध करवाई हैं।

कैप्टन अभिमन्यु ने बताया कि औद्योगिक प्लॉटों का आवंटन पारदर्शी प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा। निगम ने प्लॉटों के लिए प्राप्त होने वाले आवेदनों की छंटनी के बारे में एक वस्तुनिष्ठ सूची तैयार की है।

किसी भी समय कर सकते हैं आवेदन

A golden opportunity to acquire a plot in the industrial area.

यदि पात्र आवेदकों की संख्या पेश किए गए प्लॉटों की संख्या से कम हुई तो आवंटन कमेटी द्वारा तय मानदंडों के आधार पर किया जाएगा, लेकिन पात्र आवेदकों की संख्या पेश किए गए प्लॉटों की संख्या से अधिक हुई तो आवंटन ई-नीलामी प्रक्रिया से किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इन आवंटनों के बारे में भविष्य में कोई अभिवृद्धि नहीं होगी। उन्होंने बताया कि निगम ने प्रदेश में औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए अपने इस्टेट प्रबंधन प्रक्रिया विनियमों (ईएमपी-2015) को भी सरल बनाया है।

औद्योगिक प्लॉटों का प्रस्तावित आवंटन संशोधित ईएमपी-2015 के प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, निगम औद्योगिक इस्टेटों की ए, बी व सी श्रेणियों के लिए क्रमश: 50 करोड़ रुपये, 40 करोड़ रुपये और 30 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश वाली प्रतिष्ठित परियोजनाओं के लिए निरंतर आधार पर औद्योगिक प्लॉटों का आवंटन करेगा।

इन श्रेणियों के तहत उद्यमी किसी भी समय आवेदन कर सकते हैं और उच्च स्तरीय प्लॉट आवंटन समिति द्वारा आवंटन निरंतर आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed