फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A Girl student was kidnapped and misdeed in a hotel in Palwal

छात्रा से होटल में दरिंदगी: अपहरण कर लड़की से किया दुष्कर्म... फिर हुआ कुछ ऐसा कि घबरा गया दरिंदा, छोड़कर भागा

Wed, 25 Sep 2024 07:22 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हथीन (पलवल)
संवाद न्यूज एजेंसी, हथीन (पलवल) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 25 Sep 2024 07:22 PM IST
सार

पीड़िता के बयान भी पुलिस ने अदालत में कलमबंद करा दिए हैं। थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है। 

विज्ञापन
A Girl student was kidnapped and misdeed in a hotel in Palwal
12वीं की छात्रा से होटल में दरिंदगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पलवल जिले के हथीन में 12वीं कक्षा की छात्रा का अपहरण करके आरोपी गाड़ी में दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक होटल में ले गए थे। होटल में ही पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। यह तथ्य इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ के बाद उजागर हुए हैं।

विज्ञापन

हथीन थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि रविवार को अपहरण के बाद आरोपी पीड़िता को राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित होटल पर ले गए। होटल में ही पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। होटल में ही पीड़िता के पास उसके परिजनों के फोन आने लगे थे। इस कारण आरोपी घबरा गए। आरोपी पीड़िता को एक स्थान पर छोड़ कर फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिनमें से एक को पुलिस ने मंगलवार को ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद से पुलिस यह जानने का प्रयास करती रही कि आरोपी बालिग है अथवा नाबालिग। इस बारे में आरोपी के परिजनों ने थाना प्रभारी मुकेश कुमार को आधार कार्ड की कॉपी प्रस्तुत की। पुलिस आधारकार्ड का सत्यापन करा रही है। पुलिस आरोपी के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों से उसकी आयु का पता लगाने में जुटी है। 

विज्ञापन

समाचार भेजे जाने तक सत्यापन नहीं हो पाया। थाना प्रभारी का कहना है कि सत्यापन के बाद ही आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। दूसरे आरोपी की भूमिका की भी जांच की जा रही है। इस बीच पीड़िता के बयान भी पुलिस ने अदालत में कलमबंद करा दिए हैं। थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है। 

आरोपी के पास से अभी तक कोई हथियार बरामद नहीं किया गया है। थाना प्रभारी का कहना है कि इस घटना में हथियार से डराने धमकाने की कोई पुष्टि नहीं हुई है। इसके बावजूद अभी भी सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने उस होटल प्रबन्धन के लोगों से भी पूछताछ की है, जिसमें आरोपी पीड़िता को ले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed