फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A girl died after a lighting truss fell on a studio in Noida s Film City.

Noida: फिल्म सिटी के एक स्टूडियो में शो के दौरान लाइटिंग ट्रस गिरा, एक महिला मॉडल की मौत और युवक घायल

Sun, 11 Jun 2023 10:32 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 11 Jun 2023 10:32 PM IST
सार

नोएडा के फिल्म सिटी के एक स्टूडियो में फैशन शो का आयोजन किया जा रहा था। इसी आयोजन के दौरान लाइटिंग ट्रस गिरने के कारण ग्रेटर नोएडा की रहने वाली महिला मॉडल वंशिका चोपड़ा (24 वर्ष) की मौत हो गई। 

विज्ञापन
A girl died after a lighting truss fell on a studio in Noida s Film City.
मृतका वंशिका(फाइल फोटो) अपने भाई के साथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा के फिल्म सिटी स्थित लक्ष्मी स्टूडियो में रैंप पर कैटवॉक कर रही मॉडल पर लाइटिंग ट्रस (लाइट लगाने वाला लोहे का जालीनुमा खंभा) गिर गया। रविवार दोपहर हुए हादसे में ग्रेटर नोएडा की दिव्यांश फ्लोरा सोसाइटी निवासी मॉडल वंशिका चोपड़ा (24) की मौत हो गई। जबकि वंशिका के पीछे आ रहे आगरा निवासी मॉडल बॉबी राज (35) घायल हो गया। बॉबी को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के तुरंत बाद फैशन शो बंद करा दिया गया। मामले में पुलिस ने स्टूडियो मैनेजर, शो के आयोजक और लाइटिंग ट्रस लगाने वाले ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हादसे के वक्त स्टूडियो परिसर में 30 से ज्यादा लोग मौजूद थे।

विज्ञापन

एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि रविवार को सेक्टर-16 ए स्थित फिल्म सिटी में टी-सीरीज कंपनी के लक्ष्मी स्टूडियो में ऑल इंडिया रनवे के नाम से फैशन शो आयोजित किया जा रहा था। इसमें यूपी के कई जिलों के अलावा दिल्ली के मॉडल हिस्सा ले रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे मॉडल बारी-बारी से रैंप पर कैटवॉक कर रहे थे। अचानक स्टेज के ऊपर लाइट लगाने वाला लोहे का जालीनुमा स्ट्रक्चर मॉडल वंशिका चोपड़ा के ऊपर गिर गया। बुरी तरह घायल वंशिका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं वंशिका के पीछे कैटवॉक कर रहे बॉबी राज भी लाइटिंग ट्रस की चपेट में आने से घायल हो गया। बॉबी के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में चोट आई है। स्टूडियो प्रबंधन की ओर से हादसे की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वंशिका के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है। घटना के बाद फैशन शो के आयोजक, स्टूडियो मैनेजर, लाइटिंग ट्रस्ट लगाने वाले ठेकेदार आदि से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है। देर रात तक मामले में पीड़ित परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed