फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   a girl created a fake Facebook ID to defame her friend In Delhi

सहेली को 'धंधे वाली' दिया नाम: फेसबुक पर युवती की बनाई फेक आईडी, मोबाइल नंबर भी किया सार्वजनिक; कसूर था सिर्फ इतना

Thu, 14 Jul 2022 07:50 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 14 Jul 2022 07:50 PM IST
सार

दोनों ही युवती एक युवक से प्यार करतीं थीं। युवक की दूसरी युवती से नजदीकियां बढ़ीं तो सहेली ने उसे बदनाम करने के लिए उसकी फर्जी फेसबुक आईडी बना दी। आईडी बनाने के साथ ही उसका मोबाइल नंबर, फोटो व दूसरी जानकारी फेसबुक पर डाल दीं। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
a girl created a fake Facebook ID to defame her friend In Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली में एक युवती ने अपने प्रेमी के बीच में आई युवती को सबक सिखाने के लिए अपनी ही सहेली को बदनाम करने की साजिश रच डाली। जिसमें युवती ने अपनी सहेली की 'धंधे वाली' नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाई। उस पर पीड़िता की फोटो डालने के अलावा उसका पर्सनल मोबाइल नंबर भी डाल दिया। इसके बाद तो पीड़िता की नींद हराम हो गई। युवती के पास अनजान नंबरों से असमय कॉल आने लगी। परेशान होकर पीड़िता ने मामले की शिकायत उत्तरी जिला साइबर थाने को दी। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच की तो हकीकत से पर्दा उठ गया।

विज्ञापन

आरोपी युवती आलिया शेख (19) को उसके त्रिनगर स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन व सिमकार्ड भी बरामद हो गया। पुलिस पकड़ी गई युवती से पुलिस पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि पिछले दिनों सदर बाजार निवासी एक युवती ने साइबर थाने में शिकायत दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से अवसाद में चली गई युवती
पीड़िता ने बताया कि किसी ने उसका फर्जी फेसबुक अकाउंट बना लिया है। उस अकाउंट के जरिए उसे बदनाम करने की साजिश रची गई थी। इस घटना के बाद पीड़िता बुरी तरह अवसाद में चली गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस की टीम ने सबसे पहले पीड़िता की काउंसलिंग करवाई। इसके बाद पीड़िता को पूरा आश्वासन दिया गया कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन

फर्जी अकाउंट की पड़ताल से पुलिस को मिला अहम सुराग
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सबसे पहले उस फेसबुक अकाउंट की पड़ताल की जिस अकाउंट से पीड़िता को बदनाम करने का प्रयास किया गया था। उसके आईपी एड्रेस की जांच करने पर पुलिस ने उस मोबाइल नंबर का पता लगा लिया, जिससे पीड़िता की फर्जी आईडी बनाई गई थी। फौरन साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पवन तोमर, एसआई रिचा व अन्यों की टीम ने त्रिनगर के एक मकान में छापेमारी कर आरोपी युवती आलिया शेख को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों सहेली एक ही युवक को करतीं थीं पसंद
पूछताछ के दौरान आलिया ने बताया कि वह और पीड़ित युवती दोनों दोस्त हैं। पीड़िता आया की नौकरी करती है, जबकि वह घरेलू सहायिका की नौकरी करती है। दोनों एक ही युवक को पसंद करती हैं। पीड़िता और युवक के बीच नजदीकियां बढ़ी तो यह बात आलिया को बदर्शत नहीं हुई और उसने उसे बदनाम करने के लिए उसकी फर्जी फेसबुक आईडी बना दी। पुलिस आलिया से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed