{"_id":"5e78646d8ebc3e6fd10018dd","slug":"a-france-returned-ghaziabad-doctor-found-corona-positive-admitted-in-safdarjung-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद फ्रांस से लौटे डॉक्टर ने अस्पताल में किया हंगामा, सफदरजंग में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद फ्रांस से लौटे डॉक्टर ने अस्पताल में किया हंगामा, सफदरजंग में भर्ती
Mon, 23 Mar 2020 12:55 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 23 Mar 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले में कोरोना वायरस का तीसरा मामला सामने आया है। फ्रांस से वापस लौटे वसुंधरा निवासी निजी डॉक्टर में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसकी खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित डॉक्टर को जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
यहां आते ही डॉक्टर ने हंगामा खड़ा कर दिया और मानवाधिकार आयोग में कार्यरत ससुर के हवाले से उच्चाधिकारियों को फोन करा दिया। इसके बाद उसने खुद को सफदरजंग अस्पताल रेफर करा लिया। यहां उसे आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन
जिले में कोरोना वायरस का यह तीसरा मामला है। इसके पहले राजनगर एक्सटेंशन में कारोबारी व उसके बेटे में संक्रमण की पुष्टि हुई थी, दोनों इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। रविवार को 10 लोगों की रिपोर्ट आई थी। अभी छह और लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन