फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A fire broke out at an E-rickshaw warehouse in the Goyla Dairy area of Najafgarh

Fire in Delhi: ई-रिक्शा गोदाम में लगी भीषण आग, 100 से अधिक रिक्शे जलकर हुए राख; मौके पर दमकल की चार गाड़ियां

Mon, 17 Feb 2025 06:46 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 17 Feb 2025 06:46 PM IST
सार


शुरुआती जानकारी के मुताबिक गोदाम में 100 से अधिक ई-रिक्शा जलकर खाकर हो चुके हैं। फिलहाल इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि यह आग कैसे लगी है। 

विज्ञापन
A fire broke out at an E-rickshaw warehouse in the Goyla Dairy area of Najafgarh
ई-रिक्शा गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के छावला के गोयला डेयरी इलाके में सोमवार दोपहर एक ई-रिक्शा के गोदाम में आग लग गई। इसमें करीब 150 ई-रिक्शा जलकर राख हो गया। दमकल की सात गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


Trending Videos

दमकल अधिकारी ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब सवा एक बजे गोयला डेयरी स्थित एक ई-रिक्शा गोदाम में आग लगने की जानकारी मिली। दमकल अधिकारियों ने देखा कि गोदाम से आग की लपटें निकल रही है और पूरे इलाके में काला धुंआ फैला हुआ था। करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआती जांच में पता चला कि चार्ज करने के दौरान एक बैटरी चालित वाहन के बैटरी में विस्फोट हो गया था। आग लगते ही अन्य वाहनों को भी चपेट में ले लिया। दमकल कर्मियों की तत्परता की वजह से आग की चपेट में आने से करीब 100 रिक्शों को बचा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed