{"_id":"5b85906142c7924639037bcf","slug":"a-father-killed-his-daughter-other-daughter-and-wife-injured-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में पिता ने दो बेटियों और पत्नी पर रॉड से किया हमला, एक की मौत, दो गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में पिता ने दो बेटियों और पत्नी पर रॉड से किया हमला, एक की मौत, दो गंभीर घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 28 Aug 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
आरोपी पिता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देश की राजधानी दिल्ली के दक्षिण जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। संगम विहार इलाके में मंगलवार सुबह गरीबी के चलते बेटियों के हाथ पीले करने को लेकर तनाव से गुजर रहे पिता ने दो बेटियों और पत्नी पर रॉड से कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना मंगलवार सुबह की है। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक बेटी की मौत हो गई। जबकि दूसरी बेटी व पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। संगम विहार पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी नंदकिशोर को गिरफ्तार कर लिया है।
दक्षिण जिला डीसीपी रोमिल बानिया के अनुसार बिहार के छपरा जिला निवासी नंदकिशोर के-1403 संगम विहार में बेटी सुमन (22), कविता (24), पत्नी विद्यावती और तीन बेटों के साथ रहता है।
विज्ञापन
नंदकिशोर साइकिल रिपेयरिंग का काम करता है। दहेज के अभाव में उसकी दोनों बेटियों सुमन व कविता की शादी में अड़चन आ रही थी। इसके चलते दोनों के कई रिश्ते टूट गए थे, जिसके चलते नंदकिशोर तनाव में चल रहा था।

सोमवार रात को उसका बेटियों के रिश्तों को लेकर पत्नी से झगड़ा हुआ था। अच्छी कमाई नहीं होने से वह परेशान था। सोमवार रात को तीनों बेटे छत पर सो रहे थे, जबकि दोनों बेटी व पत्नी के साथ कमरे में सो रही थीं।
मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे नंदकिशोर ने दोनों बेटी व पत्नी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। तीनों में से जो भी भागने की कोशिश करता वह उसी के सिर पर हमला कर देता था। चीख-पुकार सुनकर बेटे नीचे पहुंचे तो नंदकिशोर मौके से भाग गया।
पुलिस ने दोनों बेटियों व पत्नी को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने कविता को मृत घोषित कर दिया। सुमन व पत्नी विद्यावती की हालत गंभीर बनी हुई है।
डीसीपी रोमिल बानिया का कहना है कि नंदकिशोर का परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था। बताया जा रहा है कि गरीबी के चलते कई बार खाना नहीं बनता था।