दिल दहलाने वाली घटना: अलीपुर में दंपती और दो बच्चों की मौत, इंद्रपुरी में भी दो लोगों ने तोड़ा दम; जानें मामला
दिल्ली में रविवार को दर्दनाक घटनाएं घटीं। दिल्ली के अलीपुर में एक ही परिवार के दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि इंद्रपुरी में दो लोगों ने दम तोड़ दिया। रात में ये सभी अंगीठी जलाकर सोए थे। दम घुटने से मौत की आशंका है।
विस्तार
शुरुआती जांच में रात में अंगीठी जला कर सोने की बात सामने आई है। दम घुटने से मौत की आशंका जताई जा रही है। सुबह पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर छानबीन में जुटी है।
अलीपुर के खेड़ा कलां गांव में मरने वाले की पहचान 40 साल के राकेश, उनकी पत्नी ललिता (38), बेटा पियूष (8) और सन्नी (7) साल के रूप में हुई है। राकेश टैंकर चालक थे। परिवार मूलतः बिहार के मुंगेर का रहने वाला था।
अतिरिक्त डीसीपी (बाहरी उत्तर) बी भरत रेड्डी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दंपती और 2 बच्चों की मौत हो गई है। एक फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। अंगीठी के नमूने एकत्र किए गए हैं। संदेह है कि उनकी मौत दम घुटने से हुई है। हर पहलू से जांच चल रही है।
#WATCH | Delhi: Four people, including two children, of a family died of suspected asphyxiation after smoke from an angeethi (coal brazier) filled their room in Delhi's Alipur
— ANI (@ANI) January 14, 2024
Additional DCP (Outer North) B Bharat Reddy says, "...As per preliminary investigation, 2 adults and 2… pic.twitter.com/bPMcWZZ1B2
इंद्रपुरी में दो लोगों की मौत
इंद्रपुरी इलाके में सी ब्लॉक में भी दो लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में अभिषेक और सोम बहादुर शामिल हैं। दोनों कमरे में अंगीठी जला कर सो रहे थे। दम घुटने से मौत की आशंका है। दोनों मूल रूप से नेपाल के रहने वाले थे। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
द्वारका इलाके के पोचनपुर गांव में कड़कड़ाती सर्दी से बचने के लिए कमरे में जलाई गई आग एक परिवार के लिए काल बन गई। गुरुवार की रात दम घुटने से युवा दंपती की मौत हो गई जबकि हादसे में इनका दो माह का मासूम बच्चा बाल-बाल बच गया।