दिल्ली: अपराध शाखा में कार्यरत पुलिसकर्मी की कोरोना संक्रमण से मौत, डीसीपी सेंट्रल ने दी जानकारी
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा में कार्यरत एक पुलिसकर्मी की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। डीसीपी सेंट्रल, संजय भाटिया ने बताया कि तीन दिन पहले असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर शेषमणि पांडेय को कोरोना संक्रमित पाया गया था, जिसके बाद उनका उपचार चल रहा था, लेकिन शनिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।
एएसआई शेषमणि पांडेय इससे पहले सेना में कार्यरत थे। सेना में सेवा देने के बाद साल 2014 में उन्होंने दिल्ली पुलिस ज्वाइन किया था। वह मूल रूप से मध्यप्रदेश के रीवा जिले के रहने वाले थे और दिल्ली में नारायणा गांव में रहते थे।
बीते 26 मई को बुखार और खांसी होने पर लेडी हर्डिंग अस्पताल में उनकी जांच की गई थी। 28 मई को आई रिपोर्ट में उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद उन्हें दिल्ली कैंट स्थित बेस आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां कल शाम उनकी मौत हो गई।
A Delhi Police personnel posted in Crime Branch, who had tested positive for #COVID19, passed away yesterday: DCP Central Sanjay Bhatia
— ANI (@ANI) May 31, 2020
कोरोना वायरस के कारण दिल्ली पुलिस के किसी पुलिसकर्मी की मौत का यह दूसरा मामला सामने आया है। शनिवार को दिल्ली पुलिस के फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर शेषमणि पांडेय की मौत हो गई। गौरतलब है कि इनसे पहले कांस्टेबल अमित राणा की भी कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई थी।