फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A dead body found in Travel bag near Khalsa College in delhi

दिल्ली: खालसा कॉलेज के पास बैग में मिला, खोला तो पैरों तले खिसक गई जमीन

Mon, 06 Aug 2018 12:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 06 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
A dead body found in Travel bag near Khalsa College in delhi
फाइल फोटो
दिल्ली विश्वविद्यालय के खालसा कॉलेज के पास एक बैग मिला। जब बैग को खोला गया तो पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना देश की राजधानी दिल्ली की है।
विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय के खालसा कॉलेज के नजदीक रविवार सुबह ट्रैवल बैग में युवक की सिर व हाथ कटी लाश मिली। युवक की उम्र करीब 30 साल है। शव की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। 

15 अगस्त की वजह से दिल्ली में हाईअलर्ट जारी है। ऐसे में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस दिल्ली-एनसीआर के थानों से ब्योरा लेकर मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह करीब 8.00 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष को माल रोड, खालसा कॉलेज के सामने बस स्टैंड के पास लावारिस ट्रैवल बैग पड़े होने की सूचना मिली। 

मौके पर पीसीआर और लोकल पुलिस पहुंची और काले रंग का बैग कब्जे में लेकर खोला तो पुलिस के होश उड़ गए। बैग में एक युवक की सिर व हाथ कटी लाश रखी हुई थी।

आशंका व्यक्त की जा रही है कि पहचान छुपाने के लिए सिर व हाथ काटे गए। ऐसा हो सकता है कि हाथ पर मृतक का नाम गुदा हो। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed