फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A cycle thief caught after Eighteen years in Delhi

18 साल बाद पकड़ में आया साइकिल चोर, कोर्ट ने कर दिया था भगोड़ा घोषित

Mon, 25 Mar 2019 08:38 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 25 Mar 2019 08:38 PM IST
विज्ञापन
A cycle thief caught after Eighteen years in Delhi
thief

नई दिल्ली जिले की मंदिर मार्ग थाना पुलिस ने तीन भगोड़े बदमाशों को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने तीनों ही आरोपियों को भगोड़ा घोषित कर दिया था। एक आरोपी महरौली इलाके से साइकिल चोरी के आरोप में 18 वर्ष से फरार था और पुलिस ने उसे अब गिरफ्तार किया है। एक आरोपी जालसाजी के पांच मामलों में भगोड़ा घोषित हो रखा था।

विज्ञापन

 
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आम्रपाली आवास, फैजाबाद रोड लखनऊ यूपी निवासी अमिताभ सन्याल(46), गांव दशरथपुर पोस्ट निगोहा जिला अमेठी यूपी निवासी हनुमान प्रसाद(43) और गांव आदमपुर, थाना महाराजगंज रायबरेली यूपी निवासी अमरनाथ उर्फ रामनाथ(43) के रूप में हुई। अमिताभ सन्याल को जालसाजी व चैक बाउंस के मामले में 11 जनवरी, 2019 को भगोड़ा घोषित किया गया था। 
विज्ञापन


मंदिर मार्ग इलाके में वर्ष 2005 में हुई चोरी के मामले में 29 जुलाई, 2005 को भगोड़ा घोषित किया गया था। आरोपी ने पांच लाख रुपये और सैमसंग का मोबाइल फोन चुरा लिया था। आरेपी को 14 वर्ष बाद गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमरनाथ ने महरौली थाना इलाके में वर्ष 2001 में वीसीडी प्लेयर व साइकिल चुरा ली थी। कोर्ट ने उसे 17 सितंबर, 2001 को भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। मंदिर मार्ग थानाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह की देखरेख्खमें एसआई जयसिंह की टीम ने आरोपी को 18 वर्ष बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों की गिरफ्तारी से सात केसों को सुलझाने का दावा किया है। मंदिर मार्ग थाना पुलिस ने संबंधित थाना पुलिस को सूचित कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed