{"_id":"686f4097dbdc9561db09b78f","slug":"a-criminal-injured-in-an-encounter-in-majnu-ka-tila-area-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Encounter in Delhi: मजनू का टीला इलाके में मुठभेड़, गोलीबारी में बदमाश के पैर में लगी गोली; अवैध हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Encounter in Delhi: मजनू का टीला इलाके में मुठभेड़, गोलीबारी में बदमाश के पैर में लगी गोली; अवैध हथियार बरामद
Thu, 10 Jul 2025 09:55 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 10 Jul 2025 09:55 AM IST
सार
बदमाश की पहचान 19 साल के जहांगीरपुरी निवासी नितिन के रूप में हुई है। गोलीबारी में बदमाश के एक पैर में गोली लगी है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने गुरुवार तड़के मजनू का टीला के पास मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश की पहचान 19 साल के जहांगीरपुरी निवासी नितिन के रूप में हुई है। गोलीबारी में बदमाश के एक पैर में गोली लगी है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि नितिन पर जहांगीरपुरी में गोलीबारी करने और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज है। तड़के 3.50 बजे पुलिस को नितिन के मजनू का टीला मेट्रो स्टेशन के पास घूमने की जानकारी मिली। पुलिस ने वहां घेराबंदी कर दी। बाइक से आए बदमाश को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा और पुलिस टीम पर दो गोली चला दी।
विज्ञापन
पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए दो गोली चलाई, जिसमें एक गोली उसके बाएं पैर में लगी, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से पिस्टल, दो खोखा और एक बाइक बरामद की है। पुलिस बदमाश से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन