फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   a Couple commits suicide in delhi

दिल्ली में युवा दंपति ने की आत्महत्या, वजह जानकर चौंक गई पुलिस

Mon, 26 Feb 2018 10:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 26 Feb 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
a Couple commits suicide in delhi
दंपति का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एक युवा दंपती ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों का शव ऐसा हाल में मिला कि हर कोई हैरान रह गया। जब जांच की गई तो सामने ऐसी वजह आई कि पुलिस के भी होश उड़ गए। जानिए
विज्ञापन


घटना दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके की है। एक युवा दंपति ने फांसी लगाकर जान दे दी। यूपी में वाराणसी अर्पिता बग्गा (28) का शव ड्राइंग रूम में जमीन पर मिला, जबकि मोहित बग्गा (30) का शव अंदर पंखे से लटका था। उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 
विज्ञापन


पुलिस ने आशंका जताई है कि अर्पिता ने पहले फांसी लगाई। मोहित ने उसका शव उतरकर बाद में खुद फांसी लगा ली। पुलिस का कहना है कि शादी के दो साल बाद भी बच्चा न हो पाने से दंपति परेशान थे। पुलिस के अलावा क्षेत्रीय एसडीएम भी मामले की जांच कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मोहित और अर्पिता मकान नंबर-516, गली नंबर-6, गोविंदपुरी की तीसरी मंजिल पर अपने फ्लैट में रहते थे। फ्लैट मोहित के पिता सुशील कुमार बग्गा का है। उनका लाजपत नगर स्थित गढ़ी के रमेश मार्केट में बग्गा ज्वेलर्स नाम से शोरूम है। 

अर्पिता से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई थी

a Couple commits suicide in delhi

उसी के ऊपर मोहित के माता-पिता व तीन बहनें रहती हैं। मोहित परिवार का इकलौता बेटा था। कुछ साल पूर्व अर्पिता से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। दोनों ने प्यार का इजहार कर घरवालों की मर्जी से 2016 में शादी कर ली थी। मोहित दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करने लगा था। 

शादी के बाद वह परिवार से अलग पिता के दूसरे फ्लैट में गोविंदपुरी में रहने लगा था। सब कुछ ठीक चल रहा था। दोनों की कोई संतान नहीं थी। इधर, रविवार सुबह 10 बजे मोहित की मां ने अपना मोबाइल चेक किया। इस पर अर्पिता ने सास को व्हाट्स ऐप कर आत्महत्या करने की बात कही थी। 

पता चलने पर मोहित के पिता ने पास में रहने वाले अपने साले के बेटे नितिन को घर जाकर देखकर आने को कहा। नितिन घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद पाया। 10:50 बजे नितिन ने सूचना पुलिस को दी। 

अलग क्यों रह रहे थे दंपति

a Couple commits suicide in delhi

पुलिस की मौजूदगी में फ्लैट का दरवाजा तोड़ा गया तो ड्राइंग रूम में अर्पिता का शव जमीन पर पड़ा था। अंदर के कमरे में मोहित का शव बैडशीट से पंखे पर लटका था। 

परिवार का इकलौता बेटा और तीन बहनों का अकेला भाई अच्छा-खासा घर छोड़कर वन-बीएचके फ्लैट में क्यों रह रहा था, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। क्या परिवार दोनों की शादी से खुश नहीं था।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इसका खुलासा अर्पिता के परिवार के आने के बाद ही हो पाएगा। सोमवार को अर्पिता का परिवार दिल्ली पहुंचेगा। वहीं मोहित के परिजन फिलहाल पुलिस को कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं।

आर्थिक तंगी के पहलू से भी जांच

a Couple commits suicide in delhi
डेमो - फोटो : डेमो

शुरुआती जांच के बाद दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि ऐसा लगता है कि बच्चा न हो पाने के कारण दंपती परेशान था। वहीं रिश्तेदार इसे आत्महत्या की वजह मानने को तैयार नहीं हैं।

उनका कहना है कि दो साल बहुत ज्यादा समय नहीं है। बच्चा बाद में भी हो सकता था। वहीं परिवार केे कुछ लोग दबी जुबान में कह रहे हैं कि मोहित आर्थिक तंगी से परेशान था। इससे वह परेशान रहता था।

दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए एम्स मोर्चरी भेज दिया गया है। एसडीएम मामले की छानबीन कर रहे हैं। फिलहाल सुसाइड के कारण का पता नहीं चल पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed