Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A children's fair filled with fun, play, and creativity

Delhi NCR News: खेल, मस्ती और रचनात्मकता के बीच सजा बाल मेला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
ज्योति कॉलोनी के निगम स्कूल में बाल दिवस पर लगा मेला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। बाल दिवस पर ज्योति कॉलोनी स्थित नगर निगम प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को बच्चों की रौनक देखते ही बनी। स्कूल परिसर में आयोजित बाल मेले में बच्चों ने जहां खाने-पीने के स्टॉल लगाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। वहीं खेल और मनोरंजन की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मेले में बच्चों के साथ शिक्षक, अभिभावक और प्रशिक्षु शिक्षक भी शामिल हुए। पूरे आयोजन में पढ़ाई के साथ खेल और रचनात्मक गतिविधियों के महत्व की झलक देखने को मिली।


दिल्ली नगर निगम के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र स्थित नगर निगम प्राथमिक विद्यालय, ज्योति कॉलोनी की द्वितीय पाली में आयोजित मेले में गोलगप्पे, भेलपुरी, पॉपकॉर्न, चाउमीन, मोमोज, चना चाट और सैंडविच के स्टॉल लगाए गए। बच्चों ने इन स्टॉलों के संचालन में उत्साह दिखाया। वहीं, निशाना लगाने, पहेलियां सुलझाने, पुश-अप चैलेंज और बैडमिंटन जैसी गतिविधियों ने मेले को खास बनाया। डांस और डीजे की धुन पर बच्चों ने खूब मस्ती की। मेले का उद्देश्य बच्चों को मनोरंजन के साथ व्यावहारिक गतिविधियों से जोड़ना भी रहा। स्कूल की अकादमिक कोऑर्डिनेटर शिखा शर्मा के प्रोत्साहन और मार्गदर्शन में शिक्षिकाओं तान्या और अर्चना ने मेले का आयोजन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed