फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A CFL and fan bill 77 crore 89 lakh 57 thousand 422 rupees.

एक सीएफएल और पंखे का बिल 778957422 रुपये

Wed, 18 Nov 2015 09:30 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 18 Nov 2015 09:30 PM IST
विज्ञापन
A CFL and fan bill 77 crore 89 lakh 57 thousand 422 rupees.

एक पंखा और एक सीएफएल जलाने पर बिजली का बिल कितना आ सकता है। अंदाजा लगाना मुश्किल है, क्योंकि बिल की राशि सुनकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं।

विज्ञापन


दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) की लापरवाही ने इन दिनों शहर के उपभोक्ताओं के दिमाग की बत्ती गुल कर रखी है। आदर्श कॉलोनी की एक छोटी सी मोटरसाइकिल वर्कशॉप का बिजली बिल 78 करोड़ रुपये आया है। गलत बिल का यह अकेला मामला नहीं, बल्कि ऐसे कई मामले हैं।
विज्ञापन


केस-1
आदर्श कॉलोनी में मुल्ला होटल के पास विमला की एक छोटी सी दुकान है, जिसे उन्होंने 2500 रुपये महीना किराये पर दिया हुआ है। नगर निगम में सफाई कर्मचारी विमला के पति जगपाल के नाम से दुकान में मीटर लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक ठीक करने वाले का आया करोड़ों का बिल

A CFL and fan bill 77 crore 89 lakh 57 thousand 422 rupees.

दुकान में मोटरसाइकिल वर्कशॉप है, जिसका हर महीने एक हजार रुपये से कम बिल आता था। इस बार जो बिल आया है, उसे देखकर विमला ही नहीं, बल्कि आसपास के लोगों के दिमाग का भी फ्यूज उड़ गया है।

बिल में कंज्यूम्ड यूनिट 199 दर्शाई गई हैं, और बिल की राशि 77 करोड़ 89 लाख 57 हजार 422 रुपये है। ऐसा नहीं कि अंकों में ही राशि लिखने में गड़बड़ी हुई, बल्कि शब्दों में भी यह गलती दोहराई गई है।

14 नवंबर को बिल पहुंचा है और भुगतान की अंतिम तिथि 17 नवंबर दी गई है। निर्धारित समय सीमा में भुगतान न करने पर 2.29 करोड़ रुपये सरचार्ज चुकाना होगा। बिजली का बिल देखकर विमला दंग रह गईं। बाइक ठीक करने की दुकान में एक पंखा और एक सीएफएल ही लगा है।

कमर तोड़ बिल के और भी हैं कई किस्से

A CFL and fan bill 77 crore 89 lakh 57 thousand 422 rupees.

केस-2
आदर्श कॉलोनी में रहने वाले प्रेमपाल भी विमला की तरह परेशान हैं। हर महीने में हजार-डेढ़ हजार रुपये का बिल चुकाने वाले प्रेमपाल को इस बार बिजली के बिल ने जोर का झटका दिया है। महज 393 यूनिट का बिल 2.86 लाख रुपये आया है। इसे चुकाने के लिए महज दो दिन का समय दिया गया है।

केस-3
कॉलोनी के भगवान दास भी बिजली का बिल देखकर रह-रहकर कभी भगवान को याद कर रहे हैं और कभी बिजली वालों को कोस रहे हैं। 340 यूनिट खपत करने पर उन्हें 48 हजार 556 रुपये का बिल भेज दिया गया है।

इसी कॉलोनी में बुंदू खान का भी मकान है। इनके यहां 431 यूनिट बिजली की खपत करने पर 56 हजार 730 रुपये का बिल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed