फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A CCTV video surfaced of a man hitting a woman with a stick in Mangolpuri area

CCTV में हैवान: दिल्ली में राह चलती महिला को पहले मारे थप्पड़, फिर डंडे से की पिटाई; बच्चे को भी नहीं छोड़ा

Wed, 19 Jul 2023 11:27 AM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 19 Jul 2023 11:27 AM IST
सार

सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि शख्स ने पहले महिला को थप्पड़ मारे और उसके बच्चे के साथ भी मारपीट की। इसके बाद उसने डंडे से महिला पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं महिला को बचाने के लिए आए अन्य लोगों पर भी उसने हमला किया।

विज्ञापन
A CCTV video surfaced of a man hitting a woman with a stick in Mangolpuri area
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक शख्स ने राह चलती महिला और उसके बच्चे के साथ मारपीट की है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी वीडियो 16 जुलाई का बताया जा रहा है। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि शख्स ने पहले महिला को थप्पड़ मारे और उसके बच्चे के साथ भी मारपीट की। इसके बाद उसने डंडे से महिला पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं महिला को बचाने के लिए आए अन्य लोगों पर भी उसने हमला किया।

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि महिला और बच्चे जा रहे हैं। सामने एक व्यक्ति आता है और दोनों को रोक लेता है। कुछ सेकेंड बहस होती है और व्यक्ति हाथ छोड़ देता है। महिला को तमाचा मारता है, बच्चे को भी थप्पड़ जड़ा। छोटा बच्चा डरकर वहां से भाग जाता है। फिर वह व्यक्ति पूरा गुस्सा महिला पर निकालने लगता है। थप्पड़ से मन नहीं भरता तो पास में पड़ा डंडा उठाकर महिला को पीटने लगता है। करीब एक मिनट के वीडियो के आखिर में कुछ लोग महिला को बचाने आते दिखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता महिला का नाम किरन बताया जा रहा है। किरन ने कहा कि विवाद ठीहे के किराये को लेकर हुआ था। जो आदमी डंडे से पीट रहा है, वह किरन के मकान मालकिन का पति है।

समझौते का दबाव बना रही पुलिस: पीड़िता
किरन ने बताया कि उन्होंने पुलिस में शिकायत की थी। पुलिस टीम आई और उन्हें अस्पताल में छोड़कर चली गई। किरन ने कहा कि उनके कंधे और छाती में अंदरूनी चोटें आई हैं। पैर में भी चोट लगी है। किरन ने कहा कि पुलिस ने दिखावे के लिए आरोपी व्यक्ति को बंद रखा। अगले दिन पुलिस ने किरन का नंबर ब्लैकलिस्ट में डाल दिए। किरन ने आरोप लगाया कि पुलिस समझौते का दबाव बना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed