फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A case registered against members of many political parties & different NGOs by delhi police

हाथरस दुष्कर्म के खिलाफ जंतर-मंतर पर उबला गुस्सा, दिल्ली पुलिस ने किया केस दर्ज

Sat, 03 Oct 2020 12:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 03 Oct 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
A case registered against members of many political parties & different NGOs by delhi police
विरोध-प्रदर्शन... - फोटो : amar ujala

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने विभिन्न दलों के उन नेताओं के खिलाफ महामारी अधिनियम और आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51बी के तहत केस दर्ज किया है जिन्होंने हाथरस मामले को लेकर या सुशांत सिंह प्रकरण को लेकर जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन में शामिल होने वाले गैर सरकारी संगठनों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


इससे पहले हाथरस दुष्कर्म पीड़िता को इंसाफ दिलाने की आवाज जंतर मंतर पर गूंजी। बड़ी संख्या में लोगों ने उतर प्रदेश सरकार और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया। अपने गुस्से का इजहार करते हुए प्रदर्शन कारियों ने गुनहगारों को सख्त सजा देने की मांग की। विरोध प्रदर्शन में भीम आर्मी के चंद्रशेखर, वामपंथी नेता सीताराम येचुरी, डी. राजा,  वृंदा करात, बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर, जिग्नेश मेवाणी, दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। देर शाम लोगों ने दिवंगत पीड़िता के लिए कैंडल मार्च निकाला। 
विज्ञापन


उधर, जंतर मंतर पर उमड़ी भीड़ को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने जनपथ मेट्रो स्टेशन का प्रवेश व निकासी मार्ग और पटेल चौक व राजीव चौक मेट्रो स्टेशन का निकासी मार्ग बंद कर दिया। जबकि सुरक्षा व्यवस्था के लिए दिल्ली पुलिस ने बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती कर रखी थी। पुलिस ने सात बजे से पहले ही प्रदर्शन कारियों से मौके से हट जाने की अपील की, लेकिन नारेबाजी के बीच लोग वहीं पर जमे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भीम आर्मी ने बृहस्पतिवार को ही एलान कर रखा था कि शुक्रवार को इंडिया गेट प्रदर्शन होगा। इसे देखते हुए पुलिस द्वारा इंडिया गेट के आस-पास धारा 144 लगाने के बाद प्रर्दशन स्थल में बदलाव कर दिया। पूरा इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया था। पुलिस ने समूहों में पहुंच रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने पैदल ही जंतर-मंतर की ओर भेज दिया। इनकी अगुवाई भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर कर रहे थे। 
चंद्रशेखर ने जंतर-मंतर पहुंचकर एलान किया कि वह हाथरस जाकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि मैं हाथरस जरूर जाऊंगा। यूपी के मुख्यमंत्री जब तक इस्तीफा नहीं देते और जब तक इंसाफ नहीं होता, तब तक हमारा संघर्ष चलता रहेगा। 


इस प्रदर्शन में सीपीएम के महासचिव सीताराम येचुरी और सीपीआई नेता डी राजा भी शामिल होने के लिए जंतर मंतर पहुंचे। आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज, जिग्नेश मेवाणी और बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी पहुंचे। बता दें ये प्रर्दशन पहले इंडिया गेट पर होने वाला था। दिल्ली पुलिस द्वारा इंडिया गेट के आस-पास धारा 144 लगाने के बाद प्रर्दशन स्थल में बदलाव किया गया। करीब पांच हजार की भीड़ को संबोधित करते हुए प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने मोदी व योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed