{"_id":"697c3abd06119a7d0502bf22","slug":"a-cafe-murder-case-accused-arrested-after-encounter-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime: कैफे हत्या मामले का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, तड़के स्पेशल सेल की टीम ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime: कैफे हत्या मामले का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, तड़के स्पेशल सेल की टीम ने की कार्रवाई
Fri, 30 Jan 2026 10:29 AM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 30 Jan 2026 10:29 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के थाना वेलकम क्षेत्र में एक कैफे में हुई हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वांटेड आरोपी मुइन कुरैशी को तिमारपुर इलाके में हुई संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी तड़के स्पेशल सेल की टीम ने की।
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान हुई गोलीबारी के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। लंबे समय से पुलिस को मुइन कुरैशी की तलाश थी। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और इस मामले में और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन