फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A building wall collapsed due to a strong storm in delhi old man died

दिल्ली में दर्दनाक हादसा: तेज आंधी से गिरी इमारत की दीवार, बुजुर्ग की मौत, चपेट में आने से दो हुए घायल

Fri, 11 Apr 2025 10:50 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 11 Apr 2025 10:50 PM IST
सार

दिल्ली के चंदर विहार इलाके में शुक्रवार शाम तेज आंधी की चपेट में आने से एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिर गई। इमारत के छठी मंजिल पर बनाई जा रही दीवार के अचानक नीचे जमीन पर गिरने से एक बुजुर्ग समेत दो लोग इसकी चपेट में आ गए। 

विज्ञापन
A building wall collapsed due to a strong storm in delhi old man died
दिल्ली में आई आंधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार शाम को आई तेज आंधी व बारिश के चलते कई जगह दीवार गिर गई। इससे एक बुजुर्ग की मौत हो गई और दो घायल हो गए। इसके अलावा आंधी के चलते कई जगह पेड़ उखड़ कर सड़क पर गिर गए। इससे ट्रैफिक काफी देर तक बाधित रहा। दिल्ली ट्रैफिक को पेड़ों को सड़क से हटाकर ट्रैफिक खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन

 

पूर्वी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूर्वी दिल्ली के चंदर विहार इलाके में शुक्रवार शाम तेज आंधी की चपेट में आने से एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिर गई। इमारत के छठी मंजिल पर बनाई जा रही दीवार के अचानक नीचे जमीन पर गिरने से एक बुजुर्ग समेत दो लोग इसकी चपेट में आ गए। इनमें से बुजुर्ग चंदर विहार, मंडावली निवासी 67 वर्षीय चंदर पाल की मौत हो गई और दूसरा शख्स 38 वर्षीय राजवीर घायल हो गया। उसका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राजबीर जीटीबी अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत है। मृतक बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए एलबीएस स्थित मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। वहीं, घायल का मैक्स अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। हादसे की सूचना एमसीडी और डीडीएमए को भी दी गई है। इसके अलावा स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे मधु विहार पुलिस को चंदर विहार इलाके इमारत गिरने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचने पर पता चला कि मकान नंबर ए-49, गली नंबर 7, मेन बाजार रोड, चंदर विहार में मानव उर्फ टेकचंद नाम का एक शख्स अपनी छठी मंजिल पर निर्माण करवा रहा था। तभी दीवार गिर गई।

दीवार गिरने से एक युवक घायल
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त एम. हर्षवर्धन ने बताया कि ने बताया कि डीबीजी रोड थाना इलाके के इलाके में सिद्धिपुरा, करोल बाग, दिल्ली में दीवार गिरने की सूचना 6 बजकर 51 मिनट पर पुलिस को मिली थी। मौके पर जाकर देखा गया कि यह निर्माणाधीन इमारत है और चार मंजिलें बनाई गई हैं। तीसरी मंजिल की बालकनी नई बनी थी और तेज हवाओं के कारण यह गिर गई। इस कारण सड़क से गुजर रहे सिद्धिपुरा, करोल बाग, दिल्ली निवासी 13 वर्षीय एक किशोर को चोटें आईं। देशबंधु गुप्ता रोड़ थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed