फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A 16-year-old girl was kept in confinement in a room and three months sexually assaulted

नाबालिग को तीन महीने तक बंधक बनाकर हैवानियत, सिक्योरिटी गार्ड रोजना देता था ड्रग्स

Sun, 26 Aug 2018 03:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 26 Aug 2018 03:51 PM IST
विज्ञापन
A 16-year-old girl was kept in confinement in a room and three months sexually assaulted
फाइल फोटो
हरियाणा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। एक नाबालिग को बंधक बनाकर तीन महीने तक हैवानियत करने का मामला सामने आया है। घटना गुरुग्राम की है। एक सिक्योरिटी गार्ड ने 16 साल एक नाबालिग को तीन महीने तक कमरे में बंधक बनाकर रखा। आरोपी ने उसके साथ रेप भी किया। 
विज्ञापन


आरोप है कि पीड़िता को आरोपी रोजाना ड्रग्स देता था, दुष्कर्म करने के बाद ड्रग्स देकर उसे कमरे में बंद कर देता था। आरोपी उसकी रोजना पिटाई भी करता था। 

ताकि वह कमरे से बाहर ना निकल पाए। हालांकि वह अपनी एक गलती की वजह से पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पीड़िता के माता-पिता ने बंगाल के रहने वाले हैं।

वह काफी समय पहले पालम विहार की हाउसिंग सोसाइटी में रहते थे, इस दौरान उनकी और आरोपी की पहचान हो गई थी। जब वह यहां रहते थे तो पीड़िता जिस घर में नौकरानी का काम करती थी, उसी घर में आरोपी सिक्योरिटी गार्ड के पद पर काम करता था। 
विज्ञापन

पीड़ित परिवार गुरुग्राम में कई साल रहने के बाद वापस बंगाल लौट गया था। आरोपी का नाम मोहम्मद आलम मंजर है, आरोपी 13 मई को उनके गांव बंगाल गया था। 

वह वहां उस लड़की को गुरुग्राम में नौकरी दिलाने के बहाने उसे ले गया। पीड़ित परिवार ने भी अपनी बेटी को उसके साथ भेज दिया। बताया जा रहा है कि वो दोनों ट्रेन से दिल्ली आ गए। 

आरोपी मंजर ने न्यू पालम विहार में एक कमरा किराए पर लिया। यहीं पर आरोपी ने नाबालिग को बंधक बना कर रखा। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब वह गुरुग्राम पहुंची तो आरोपी ने उसका फोन छीन लिया।

इसके बाद उसने नशीला पदार्थ मिली हुई कोल्डड्रिंक पिला दी। फिर ड्रग्स भी दिया। आरोपी ने तीन महीने में कई बार उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। 

आरोप है कि आरोपी रोजाना उसे ड्रग्स देता था। आरोपी बिहार के किशनगंज का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि आरोपी मंजर अपने काम के बाद रोज उस कमरे में जाता था, जहां नाबालिग को बंधक बनाकर रखा गया था। 

आरोपी उसे खाने में ड्रग्स देता था, उसके साथ दुष्कर्म करता था। इसके बाद वह उसे दोबारा ड्रग्स देकर कमरे में बंद कर अपने घर चला जाता था। 

आरोप है कि पीड़िता कमरे से निकल ना पाए इसलिए उसकी पिटाई करता था। ताकि वह वहां से निकलने की कोशिश ना कर पाए। आरोपी बाहर से अपने कमरे का ताला लगा देता था। 
विज्ञापन

लेकिन 22 अगस्त को आरोपी कमरे का दरवाजा बंद करना भूल गया। इसका फायदा उठाकर पीड़िता वहां से भाग गई। सबसे पहले पीड़िता ने अपने परिजनों से संपर्क किया। 

परिजन भी पीड़िता की तलाश में गुरुग्राम आए हुए थे। पीड़िता ने उनसे मिलकर पूरी कहानी बताई। पीड़ित परिवार के होश उड़ गए। पीड़ित परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। 

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी अपनी पत्नी से भी झूठ बोलता था कि वह ओवर टाइम काम करता है, इसलिए वह घर देरी से आता है।  फिलहाल पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed