फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A 15 year old girl was murdered at her residence in Delhi

15 वर्षीय लड़की की घर में घुसकर गला रेतकर की हत्या

Tue, 01 Jan 2019 05:40 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Tue, 01 Jan 2019 05:40 PM IST
विज्ञापन
A 15 year old girl was murdered at her residence in Delhi
dead body - फोटो : social media

ख्याला के विष्णु गार्डन इलाके में सोमवार रात को घर में घुसकर 15 वर्षीय किशोरी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतका की शिनाख्त पूजा के रूप में हुई है। मां ने शुरुआत में लूटपाट की आशंका जताई, लेकिन बाद में वह इससे इंकार करने लगी। शुरुआती जांच के बाद पुलिस हत्या में किसी जानकार का हाथ होने की बात कर रही है। पुलिस लूटपाट, प्रेम प्रसंग, रंजिश समेत कई दृष्टिकोण से छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पूजा परिवार के साथ विष्णु गार्डन, ख्याला में रहती थी। परिवार में पिता मुन्नालाल, मां राजो देवी, दो बहनें व एक भाई दीपक है। पूजा पास के सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा थी। पूजा के माता-पिता घर के पास ही मंडी में सब्जियां बेचते हैं। सोमवार शाम के समय माता-पिता मंडी में थे, जबकि दीपक गली में खेल रहा था। पूजा की दोनों बहनें भी घर के बाहर थीं। पूजा घर में अकेली थी। इस बीच रात करीब 8.30 बजे दीपक घर पहुंचा, तो देखा कि उसकी बहन खून से लथपथ फर्श पर पड़ी थी। दीपक माता-पिता के पास पहुंचा और सारी बात बताई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पूजा के गले पर चाकू के दो निशान थे। किसी ने घर में घुसकर उसकी हत्या की थी। शुरुआत में मां ने बताया कि उसके घर से 40 हजार रुपये गायब हैं, लेकिन बाद में वह इंकार करने लगी। इधर पुलिस ने पूजा के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई है, उसके आधार पर पुलिस हत्या की गुत्थी से पर्दा उठाने का प्रयास कर रही है। पुलिस को आशंका है कि किसी जानकार ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed