फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A 15-year-old boy died after being hit by a truck while riding a motorcycle

पिता की तरह हुई बेटे की मौत: बाइक सवार किशोर को ट्रक ने कुचला, राशन लेने गया था; संग गए दोस्त को आई मामूली चोट

Thu, 16 Oct 2025 09:00 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 16 Oct 2025 09:00 PM IST
सार

सड़क हादसे में बेटे की मौत के बाद राम की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि चार साल पहले सड़क हादसे में ही उनके पति लक्ष्मी महतो की मौत हो गई थी और घर के होनहार बेटे राम को भी उससे छीन लिया। वह यह याद कर रोने लगती है कि दीपावली पर बनने वाले पकवान के लिए उसने उसे राशन खरीदने के लिए दुकान भेजा था।

विज्ञापन
A 15-year-old boy died after being hit by a truck while riding a motorcycle
बाइक सवार को ट्रक ने कुचला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मारने के बाद उसपर सवार 15 साल के किशोर को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त राम महतो के रूप में हुई है। हादसे में बाइक चला रहा उसका दोस्त प्रिंस मामूली रूप से घायल हुआ। घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर उसके मालिक के जरिए चालक की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक राम महतो अपने परिजनों के साथ किराड़ी के विद्यापति नगर में रहता था। वह सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र था। पीड़ित परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर राम अपने घर का राशन लाने के लिए मुबारकपुर रोड पर स्थित एक दुकान गया था। वह अपने दोस्त प्रिंस को भी साथ ले लिया। प्रिंस अपनी बाइक से उसे दुकान ले जा रहा था। बाइक प्रिंस चला रहा था। मुबारकपुर गांव स्थित वाल्मीकि मंदिर के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने साइड से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक में सिमेंट लदा था। टक्कर लगते ही बाइक पर पीछे बैठा राम नीचे गिर गया और ट्रक का पिछला पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। जबकि प्रिंस बाइक के साथ दूसरी तरह गिर गया। उसे मामूली चोट लगी। घटना का अहसास होते ही चालक ने कुछ दूरी पर ट्रक को रोक दिया और ट्रक छोड़कर वहां से भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने प्रिंस को पास के अस्पताल में लेकर गई। वहीं घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पाया कि किशोर की मौके पर मौत हो चुकी है। पुलिस ने घटनास्थल पर क्राइम व फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने घटनास्थल से कई साक्ष्य जुटाए। प्रिंस के बयान के आधार पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन

पिता की भी सड़क हादसे में हुई थी मौत
सड़क हादसे में बेटे की मौत के बाद राम की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि चार साल पहले सड़क हादसे में ही उनके पति लक्ष्मी महतो की मौत हो गई थी और घर के होनहार बेटे राम को भी उससे छीन लिया। वह यह याद कर रोने लगती है कि दीपावली पर बनने वाले पकवान के लिए उसने उसे राशन खरीदने के लिए दुकान भेजा था। वह उसके लौटने का इंतजार कर रही थी, लेकिन उसके पास बेटे की मौत की सूचना आई। पति की मौत के बाद वह अपने दो बेटों और एक बेटी का पालन पोषण करने के लिए फैक्टरी में काम करती है। राम दसवीं कक्षा में पढ़ता है और पढ़ाई खत्म कर वह काम कर परिवार की हालत को सुधारने की बात करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed