फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A 13-year-old child dead in suspected condition at ghaziabad

घड़ी बनी मौत की वजह, दरवाजे की हैंडिल से बंधे दुपट्टे के फंदा में लटका मिला मासूम का शव

Mon, 13 Aug 2018 12:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Mon, 13 Aug 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
A 13-year-old child dead in suspected condition at ghaziabad
पुलिस के सामने विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है। खोड़ा की आजाद विहार कालोनी में रविवार दोपहर 12:30 बजे 13 वर्षीय छात्र संदिग्ध हालात में घर के दरवाजे की हैंडिल से बंधे दुपट्टे से फंदा लगा मिला। उसका पैर जमीन से सटा हुआ था। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन व पुलिस उसे दिल्ली के अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कालोनी के तीन बच्चों ने हाथ की घड़ी के लिए हुए विवाद में बच्चे की हत्या कर दी है। 
विज्ञापन


उन्होंने खोड़ा थाने में तीनों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने तीनों नाबालिग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।                    
विज्ञापन
विज्ञापन


मूल रूप से ग्राम बोड़ेपुर थाना अछल्दा जिला औरैया निवासी राजू खोड़ा की आजाद विहार कालोनी में राजाराम कुशवाहा के मकान में किराए पर परिवार के साथ रहते हैं। रविवार सुबह करीब नौ बजे राजू काम पर चले गए। उनकी पत्नी सीमा और बेटी लक्ष्मी अपने काम पर चली गई। 

A 13-year-old child dead in suspected condition at ghaziabad
घटना स्थल पर जमा भीड़ और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जबकि उनका बेटा सनी (13) और सागर (9) घर पर थे। सनी कालोनी के ही एक स्कूल में 7वीं कक्षा का छात्र था। राजू ने बताया कि दोपहर करीब 12:30 बजे उन्हें जानकारी मिली कि सनी का पड़ोस में रहने वाले तीन बच्चों के साथ हाथ की घड़ी को लेकर विवाद हो गया। 

तीनों बच्चे उससे घड़ी छीन कर ले गए हैं। जब वह घर पहुंचे तो देखा कि सनी के गले में बहन का दुपट्टा बंधा था। उसे दरवाजे के हैंडिल से लटकाने की कोशिश की गई थी, लेकिन उसका पैर जमीन छू रहा था। पीठ दरवाजे से सटा था और दोनों हाथ पीछे की ओर थे। 

दरवाजे का हैंडिल जमीन से करीब तीन फीट ऊपर था। इस दौरान बच्चे का छोटा भाई सागर बाहर खेल रहा था। पिता के पहुंचने के बाद सागर ने कैंची से फंदा काटा। उसके बाद सूचना मिलते ही खोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। 

पुलिस के साथ वह सनी को दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे एएसपी इंदिरापुरम रवि कुमार ने छोटे बेटे सागर के बयान दर्ज किए। पीड़ित परिजनों ने घड़ी को लेकर हाथापाई करने वाले तीनों बच्चों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। 

A 13-year-old child dead in suspected condition at ghaziabad
विलाप करते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि तीनों नाबालिग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दो आरोपी नाबालिग से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के कारण मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। मौके पर तनाव को देखकर पुलिस बल को तैनात किया गया है।        
            
कालोनी में हंगामा, तनाव की स्थिति             
मृतक बच्चे और आरोपी बच्चों का मकान आसपास है। एक आरोपी दूसरे संप्रदाय का होने के कारण कॉलोनी में तनाव की स्थिति बनी हुई है। 

बच्चे की मौत से गुस्साए लोगों ने आरोपियों के परिजनों से हाथापाई और घर से सामान फेंकना शुरू किया, लेकिन मौके पर तैनात पुलिस ने उन्हें शांत कराया।  आरोपी के परिजन घर छोड़कर भाग गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed