फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A 10 year old child Misdeed a five year old child who was going for tuition

Delhi: 10 साल के बच्चे ने ट्यूशन जा रहे पांच साल के छात्र से किया कुकर्म, आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

Tue, 03 Oct 2023 12:50 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 03 Oct 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
A 10 year old child Misdeed a five year old child who was going for tuition
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

शाहबाद डेरी इलाके में सोमवार को ट्यूशन जा रहे पांच साल के बच्चे के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप एक दस साल के बच्चे पर लगा है। पीड़ित के शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित बच्चे का मेडिकल करवाने के बाद पुलिस मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है।

विज्ञापन


पीड़ित बच्चा अपने परिजनों के साथ शाहबाद डेरी इलाके में रहता है। परिवार वालों के मुताबिक, सोमवार दोपहर को वह ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रहा था। गंदे नाले के पास उसे आरोपी मिला। उसने उसे रोक लिया और अपने साथ एक झुग्गी में ले गया। आरोपी उसके साथ गलत काम करने लगा। बच्चे ने इसका विरोध किया और चिल्लाने लगा।
विज्ञापन


शोर सुनकर आस पास की झुग्गी में रहने वाले लोग वहां पहुंचे और आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया। लोगों ने पीड़ित बच्चे के परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। परिवार वालों ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस से की। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed