{"_id":"5de151198ebc3e5488136de5","slug":"9th-youth-festival-begins-in-delhi-from-1st-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में 9वें यूथ फेस्टिवल का आगाज एक दिसंबर से, कई युवा कलाकार दिखाएंगे हुनर, लेजर शो भी होगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में 9वें यूथ फेस्टिवल का आगाज एक दिसंबर से, कई युवा कलाकार दिखाएंगे हुनर, लेजर शो भी होगा
Fri, 29 Nov 2019 10:40 PM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Fri, 29 Nov 2019 10:40 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : a
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में 1 दिसंबर से 9वें यूथ फेस्टिवल का आगाज होगा। नई दिल्ली स्थित राजीव चौक के सेंट्रल पार्क में 6 दिसंबर तक चलने वाले इस महोत्सव में शाम 6 बजे से लोगों को लेजर शो भी देखने को मिलेगा। छह दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में कलाकार संगीत, नृत्य, थियेटर की प्रस्तुति करेंगे।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि युवा हमारे देश का भविष्य हैं और हमने हमेशा अपने राष्ट्र को बेहतर बनाने के लिए युवाओं और बच्चों के विकास पर काम किया है। युवा महोत्सव में संगीत, नृत्य, रंगमंच और कला के कई अन्य रंग भी देखने को मिलेंगे। इसके जरिये हर संस्कृति और भाषा के कला प्रेमियों को एक साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा कला प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
जहां युवा कलाकार अपनी कला को प्रदर्शित करेंगे। उत्सव के पहले दिन मुकेश शर्मा के शिष्य सरोद और रबाब से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। इसके बाद तपस्वनी नवसाधना की ओर से सांस्कृतिक प्रदर्शन किया जाएगा। शाम को एकाग्र बैंड की प्रस्तुति के साथ ही पहले दिन के कार्यक्रम का समापन होगा।
विज्ञापन
दूसरे दिन का कार्यक्रम अकरम खान के शिष्यों द्वारा तबले की प्रस्तुति के साथ शुरू होगा। इसके बाद सलाम बालक ट्रस्ट की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जाएगा। तीसरे दिन फतेह सिंह गंगानी के शिष्यों द्वारा पखावज पर प्रस्तुति दी जाएगी।
चौथे दिन रंजना गौहर के शिष्यों द्वारा ओडिशी नृत्य और इसके बाद लक्ष्य समूह की ओर से एक नुक्कड़ नाटक, स्वारिसम बैंड की प्रस्तुति होगी। पांचवें दिन भवानी मिश्र के शिष्यों द्वारा सांस्कृतिक नृत्य और उत्सव के अंतिम दिन शरत चंद्र श्रीवास्तव के शिष्यों द्वारा वायलिन की प्रस्तुति दी जाएगी।