फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   97 yr old woman robbed and killed by relative in delhi

97 साल की बुजुर्ग को लूट उतारा मौत के घाट, पुलिस ने हत्यारे रिश्तेदार को किया गिरफ्तार

Fri, 28 Sep 2018 11:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 28 Sep 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
97 yr old woman robbed and killed by relative in delhi
murder

मौर्या एंक्लेव में 97 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पोती के दामाद के भाई को गिरफ्तार किया है। आरोपी 23 सितंबर को महिला को अगवा कर पार्क में ले गया था, जहां उसने गहने लूटने के लिए गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी की पहचान फिरोज के रूप में हुई है। उस पर पांच साल पहले अपनी चाची की हत्या का भी आरोप है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त असलम खान ने बताया कि मृतका की पहचान नथिया के रूप में हुई थी। वह परिवार के साथ पीतमपुरा के जीपी ब्लॉक स्थित झुग्गी में रहती थी। 23 सितंबर की शाम वह झुग्गी से कुछ दूरी पर स्थित शौचालय में गई थी, जहां से वह लापता हो गई। परिवार वालों ने मौर्या एंक्लेव थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। अगले दिन महिला का शव रोहिणी के सेक्टर-आठ में एक पार्क में मिला। महिला के सोने के गहने गायब थे।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला घोंटकर हत्या करने की बात सामने आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला को अंतिम बार उसके एक रिश्तेदार के भाई फिरोज के साथ देखा गया था। पुलिस ने फिरोज की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया। फिरोज ने गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि नथिया के गहने लूटने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed