9.58 लाख शिक्षकों ने पास की डीएलएड परीक्षा, 1.99 लाख का रिजल्ट रोका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर के सरकारी व निजी स्कूलों में कार्यरत साढ़े 13 लाख गैर-प्रशिक्षित शिक्षकों में से 9 लाख 58 हजार 513 लाख शिक्षकों ने डीएलएड परीक्षा पास कर ली है। यानी, 79.97 फीसदी शिक्षकों ने योग्यता हासिल कर ली है। केंद्र सरकार ने यह परीक्षा आयोजित कराने की जिम्मेदारी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनओआईएस) को दी थी। बुधवार को एनआईओएस ने रिजल्ट जारी कर दिया। 1.99 लाख परीक्षार्थियों के नतीजे रोक दिए गए हैं। क्योंकि इनके 12वीं में 50 फीसदी से कम अंक थे। अंकों की शर्त पूरी करने के लिए एनआईओएस के जरिये दोबारा 12वीं की परीक्षा दी है।
एनओआईएस के चेयरमैन प्रो. सीबी शर्मा के मुताबिक, डीएलएड परीक्षा के लिए 13 लाख शिक्षकों ने रजिस्ट्रेशन किया था। इसमें से 12.11 लाख शिक्षकों का रजिस्ट्रेशन वैध पाया गया था। इसमें से डीएलएड परीक्षा पास करते ही 9 लाख 58 हजार 513 शिक्षक योग्तया की कसौटी में पास हो गए हैं, जबकि 1.99 लाख शिक्षकों का रिजल्ट 12वीं कक्षा की दोबारा आयोजित परीक्षा का रिजल्ट जारी होने पर (यदि उनके अंक 50 फीसदी से अधिक होंगे) तो रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। इस विशेष प्रशिक्षण के जारी नतीजों में कुल 958513 शिक्षक पास हुए हैं। 12.11 लाख में से 1.35 लाख शिक्षक सरकारी स्कूलों, 1.37 लाख सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों और 9 लाख 39 हजार शिक्षक निजी स्कूलों में कार्यरत हैं। इसमें से 70 फीसदी शिक्षक महिलाएं हैं।
इसलिए शुरू हुआ था कोर्स
शिक्षा के अधिकार कानून के तहत स्कूलों में सिर्फ प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति अनिवार्य हो गई थी। पहले से पढ़ा रहे अप्रशिक्षित शिक्षकों पर संकट आ गया था। इसलिए इन शिक्षकों को प्रशिक्षित करने की जिम्मेदारी मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने 10 अगस्त 2017 एनआईओएस को सौंपी थी। एनआईओएस ने इसके लिए डीएलएड कोर्स शुरू किया था।
अनुत्तीर्ण शिक्षकों को दोबारा मिलेगा मौका
एनसीटीई के नियमों के तहत डीएलएड कोर्स 12वीं में 50 फीसदी अंक लाने वाले ही कर सकते हैं। इसलिए 1.99 लाख शिक्षकों को 12वीं में 50 फीसदी से कम अंकों के कारण दोबारा 12वीं की परीक्षा देनी पड़ी। एनआईओएस के 12वीं की परीक्षा के नतीजे जून में आएंगे। इन शिक्षकों के रिजल्ट उत्तीर्ण होने के बाद भी रोक दिए गए हैं। यदि यह शिक्षक 12वीं में 50 फीसदी अंक लाने में कामयाब हो जाते हैं तो ही रिजल्ट जारी किए जाएंगे। यदि अनुत्तीर्ण हुए तो उन्हें एक और मौका दिया जाएगा।
राज्यों के शिक्षकों का प्रदर्शन
राज्य रजिस्ट्रेशन पास फीसदी
चंडीगढ़ 278 246 88.49 फीसदी
दिल्ली 297 261 87.88
हरियाणा 2613 2165 82.85
हिमाचल प्रदेश 5994 4739 79.06
जम्मू कश्मीर 2405 1442 59.96
पंजाब 7505 6497 86.57
उत्तर प्रदेश 153399 122811 80.06
उत्तराखंड 29822 25404 85.19