फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   89 website and app restrictions on fake propaganda of Ayushman bharat

आयुष्मान भारत के फर्जी प्रचार पर 89 वेबसाइट-ऐप पर प्रतिबंध, अमर उजाला ने किया था खुलासा

Fri, 16 Nov 2018 05:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 16 Nov 2018 05:55 AM IST
विज्ञापन
89 website and app restrictions on fake propaganda of Ayushman bharat
ayushman bharat - फोटो : फाइल फोटो

प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) का फर्जी तरीके से इंटरनेट पर प्रचार करने वाली वेबसाइट्स और मोबाइल ऐप के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो चुकी है। पिछले कुछ दिनों के भीतर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की शिकायत पर गृह मंत्रालय ने 89 वेबसाइट्स एवं ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है। बताया जा रहा है कि इंटरनेट पर इन वेबसाइट्स के लिंक को हटा दिया है। साथ ही लोगों को योजना से जुड़ी गलत जानकारी न देने की चेतावनी भी जारी हुई है। 

विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत को लांच करने के बाद से ही देशभर में इंटरनेट के जरिये गलत जानकारी प्रसारित होने की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर कार्रवाई के लिए गृह मंत्रालय को लिखित शिकायत की गई थी। इसी के आधार पर अब कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


वहीं, पीएम मोदी की इस महत्वाकांक्षी योजना के सोशल मीडिया पर हो रहे गलत इस्तेमाल को लेकर अमर उजाला ने 10 अक्तूबर को इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद मंत्रालय ने संज्ञान लेते हुए तत्काल इस पर रोक लगाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, योजना के सीईओ डॉ. इंदुभूषण ने बताया कि कुछ समय पहले 77 वेब लिंक को चिह्नित किया था। इनमें से 59 मोबाइल ऐप और आठ वेबसाइट्स आयुष्मान भारत को लेकर गलत तरह का प्रचार कर रही थी। इन सभी पर प्रतिबंध लगा दिया है।


इसके बाद मंत्रालय ने 89 फर्जी वेबसाइट्स और मोबाइल ऐप को भी प्रतिबंधित कर दिया है। ये सभी इंटरनेट पर लोगों से अपनी वेबसाइट के जरिये आयुष्मान भारत का लाभार्थी होने के लिए पंजीयन की अपील करती थीं। उनका कहना है कि आयुष्मान भारत को लेकर मौजूदा वेबसाइट्स पर इस तरह के फर्जीवाड़े के खिलाफ पूरी जानकारी उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से भी इस तरह के फर्जीवाड़े पर भरोसा न करने की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed