फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   88-year-old former Air Force officer beats Corona

88 वर्षीय वायुसेना के पूर्व अधिकारी ने दी कोरोना को मात, अस्पताल से छुट्टी पर फूलों से विदाई

Wed, 13 May 2020 06:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 13 May 2020 06:15 AM IST
सार

  • हिमाचल प्रदेश के ऊना निवासी जैसवाल 27 अप्रैल को कोरोना संक्रमित होने के चलते गंगाराम अस्पताल भर्ती हुए थे
  • डॉक्टरों ने अनुसार, जैसवाल ने मजबूती के साथ कोरोना से लड़ाई लड़ी और स्वस्थ होकर वापस घर लौटे हैं
  • गंगाराम अस्पताल के चेयरमैन डॉ. डीएस राणा ने बताया कि जैसवाल रोज सुबह-शाम दो घंटे योग करते हैं

विज्ञापन
88-year-old former Air Force officer beats Corona
योग की ताकत से हराया कोरोना को... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सर गंगाराम अस्पताल में 88 वर्ष के एक बुजुर्ग ने कोरोना वायरस को मात दी है। मंगलवार को अस्पताल प्रशासन ने तालियों और फूलों के साथ उन्हें विदा किया। केएस जैसवाल वायुसेना के पूर्व अधिकारी हैं। हिमाचल प्रदेश के ऊना निवासी जैसवाल 27 अप्रैल को कोरोना संक्रमित होने के चलते गंगाराम अस्पताल भर्ती हुए थे।

विज्ञापन


डॉक्टरों ने अनुसार, जैसवाल ने मजबूती के साथ कोरोना से लड़ाई लड़ी और स्वस्थ होकर वापस घर लौटे हैं। बुजुर्ग और पहले से किन्हीं बीमारियों के शिकार मरीजों के लिए यह वायरस बेहद घातक दिखाई दे रहा है, लेकिन जैसवाल जैसे देश में कुछ ऐसे उदाहरण हैं जिन्होंने इस वायरस को हराया है। इससे पहले दिल्ली के लोकनायक अस्पताल से भी 76 वर्षीय मरीज स्वस्थ होकर घर वापस लौटे थे। 
विज्ञापन


गंगाराम अस्पताल के चेयरमैन डॉ. डीएस राणा ने बताया कि जैसवाल रोज सुबह-शाम दो घंटे योग करते हैं। संयमित जिंदगी जीते हैं। खानपान का खास ख्याल रखते हैं। नतीजा यह है कि इस उम्र में भी वो पूरी तरह से निरोग हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed