{"_id":"5f57b3248ebc3e368532651b","slug":"86-year-old-woman-harassed-by-man-in-chhawla-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के छावला इलाके में शर्मसार करने वाली घटना, युवक ने 80 साल की बुजुर्ग महिला के साथ किया दुष्कर्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के छावला इलाके में शर्मसार करने वाली घटना, युवक ने 80 साल की बुजुर्ग महिला के साथ किया दुष्कर्म
Tue, 08 Sep 2020 10:06 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Tue, 08 Sep 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के छावला इलाके में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। 80 साल की बुजुर्ग महिला के साथ 33 साल के युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता उसे अपनी उम्र की दुहाई देकर छोड़ने के लिए गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपी ने जबरदस्ती उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला की पिटाई भी की। इस बीच गांव के कुछ लोगों को इसकी भनक लग गई और उन्होंने आरोपी को रंगेहाथ दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
छावला थाना पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाने के बाद दुष्कर्म और मारपीट का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। दूसरी तरफ इलाज के बाद बुजुर्ग महिला को भी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान रेवला खानपुर निवासी सोनू (33) के रूप में हुई है। वह प्लंबर का काम करता है। छावला की रहने वाली 80 वर्षीया बुजुर्ग महिला सोमवार शाम अपने घर के बाहर दूध वाले का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान सोनू उसके पास आया और बताया कि आज दूधवाला नहीं आएगा। वह उसे दूध वाले के पास ले जाएगा।
विज्ञापन
सोनू बुजुर्ग महिला को साथ लेकर रेवला खानपुर पहुंचा। जहां एक सूनसान जगह पर वह महिला के साथ जोर जबरदस्ती करने लगा। महिला अपनी उम्र का हवाला देते हुए आरोपी से रहम की भीख मांगती रही। आरोपी को पीड़िता ने बार-बार याद दिलाया कि वह उसकी दादी की उम्र की है। बावजूद इसके आरोपी का दिल नहीं पसीजा। यही नहीं, इस दौरान जब महिला ने अपने बचाव की कोशिश में आरोपी का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की गई।
विज्ञापन
महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर कुछ गांव वालों को इसकी भनक लगी और उन्होेंने मौके पर पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग महिला के बेटे को बुलाया और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। मेडिकल करवाने के बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने की मुलाकात
दिल्ली महिला आयोग स्वाति मालीवाल और सदस्य वंदना सिंह मंगलवार शाम पीड़िता के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। स्वाति मालीवाल ने बताया कि जब से आयोग के सदस्य को घटना की जानकारी मिली है वह पीड़िता के साथ हैं और उनकी मदद कर रहे हैं।
उन्होने कहा कि छह माह की बच्ची से लेकर 80 साल की बुजुर्ग महिला तक कोई भी सुरक्षित नहीं है। इस उम्र में महिला को प्रताड़ना सहना पड़ा है। पीड़िता भी लगातार आरोपी को फांसी देने की मांग कर रही हैं। इन घटनाओं को अंजाम देने वाले लोग इंसान नहीं बल्कि जानवर हैं। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि आरोपी को हर हाल में छह माह के भीतर फांसी होनी चाहिए।