{"_id":"b254672203c238d1b1b43be8411fec2f","slug":"85-foot-long-ravan-is-to-burn-in-faridabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"85 फुट ऊंचा रावण और 80 फीट के कुंभकरण जलने को तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
85 फुट ऊंचा रावण और 80 फीट के कुंभकरण जलने को तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 21 Oct 2015 05:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ दिनों तक देवी पूजा-अर्चना और शाम को रामलीला मंचन के बाद बृहस्पतिवार की शाम रावण दहन किया जाएगा।
विज्ञापन
शहर में जगह-जगह होने वाले रावण दहन के लिए तैयारियां अंतिम चरण मेें हैं। कमेटियों ने शाम तक रावण को मैदान मेें उतार दिया है।
इस बार सबसे ऊंचा 85 फीट का रावण सेक्टर-28 के दशहरा ग्राउंड टाउन पार्क में फरीदाबाद दशहरा कमेटी की ओर से जलाया जाएगा।
समिति के अध्यक्ष कौशल बठला ने बताया इस बार 85 फीट के रावण के अलावा 80 फीट का कुंभकरण और 75 फीट का मेघनाद दहन होगा।
रावण वध और दहन का कार्यक्रम शाम 4 बजे से शुरू हो जाएगा। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इसी प्रकार एनआईटी के दशहरा मैदान में रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन होगा।
इस अवसर पर यहां मेले का आयोजन किया जा रहा है। यहां मेला देखने आए लोग ऊंट की सवारी भी कर सकेंगे। फरीदाबाद धार्मिक एवं सामाजिक संगठन के प्रधान जोगेंद्र ने बताया कि रावण दहन के बाद अगली सुबह राम राज्याभिषेक व भरत मिलाप का मंचन होगा।
विज्ञापन
वहीं महावीर दल दशहरा समिति की ओर से सेक्टर-16 दशहरा मैदान में 70 फीट के रावण व 60-60 फीट के मेघनाद और कुंभकरण के पुतले जलाए जाएंगे।
इन पुतलों को मुस्लिम परिवार के आरिफ व उसकी टीम के कारीगरों ने आकर्षक ढंग से तैयार किया है। सेक्टर-37 में रामलीला सेवा समिति की ओर से रावण दहन होगा।
आरडब्ल्यूए की प्रधान आशा शर्मा ने बताया कि पहले सेक्टर की परिक्रमा करते हुए रावण वध के लिए राम यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद शाम सात बजे रावण दहन होगा।
विज्ञापन
ईको फ्रेंडली होगी आतिशबाजी
इस बार बहुत सी जगह रावण दहन के समय निकलने वाली आतिशबाजी ईको फ्रेंडली होगी। सेक्टर-28, सेक्टर-16 और दशहरा ग्राउंड में इस तरह की आतिशबाजी शहरवासियों को देखने को मिलेगी।
फरीदाबाद दशहरा कमेटी उप प्रधान अजय बैंसला ने बताया कि ईको फ्रेंडली आतिशबाजी मशीन से की जाएगी। इसमें आवाज बहुत धीमी रहेगी। इसके अलावा आतिशबाजी होने के बाद मेला देखने आए लोगों को आतिशबाजी के धुएं से परेशान नहीं हो पड़ेगा बल्कि मैदान नींबू की खुशबू जैसी महक से भर जाएगा।
स्वच्छ फरीदाबाद, बेटी बचाओ का संदेश देंगे पुतले
इस बार रावण का पुतला स्मार्ट सिटी का संदेश देगा। वहीं कुंभकरण का पुतला बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देता नजर आएगा। साथ ही मेघनाद स्वच्छ फरीदाबाद का संदेश शहरवासियों को देगा।
दहन से पहले तीनों पुतलों पर स्लोगन लिखे पोस्टर लगाएं जाएंगे, जो मेला देखने आए हजारों लोगों को इन संदेशों के जरिये जागरूक करेंगे। पुतला दहन से एक मिनट पहले इन पोस्टरों को उतार कर जनता में वितरित किया जाएगा, जिससे लोगों को यह संदेश याद रहे।
दशहरा समिति का मानना है कि ऐसा करने से एक साथ प्रधानमंत्री की सभी योजनाओं के प्रति लाखों लोगों को जागरूक किया जा सकता है।