फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   81 injured in fighting at various places in Ghaziabad in Holi,

गाजियाबाद: होली के हुड़दंग में जगह-जगह हुई मारपीट, 81 लोग घायल, इतने लोग हुए अस्पताल में भर्ती

Sat, 19 Mar 2022 07:38 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 19 Mar 2022 07:38 PM IST
सार

गाजियाबाद में होली के मौके पर अलग-अलग क्षेत्रों से कुल 81 लोग मारपीट व दुर्घटना में घायल हो गए। घायल उपचार के लिए एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी में मेडिकल व मरहम-पट्टी कराने पहुंचे। इनमें से होली जलाने के बाद 15 लोग मारपीट और 4 लोग दुर्घटना में घायल हुए हैं। वहीं, होली खेलने वाले दिन 68 लोग मारपीट में घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
81 injured in fighting at various places in Ghaziabad in Holi,
होली के मौके पर हुड़दंग में 81 घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में होली के मौके पर जगह-जगह जमकर हुड़दंग हुआ। बात इतनी बिगड़ी की कई जगहों पर मारपीट की नौबत आ गई, जिसमें कई मामूली रूप से जख्मी हो गए, जबकि कई को गंभीर चोटें आईं हैं। साथ ही कुछ लोग सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले में होली के हुड़दंग में अलग-अलग क्षेत्रों से कुल 81 लोग घायल होने के बाद एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी में मेडिकल व मरहम-पट्टी कराने पहुंचे। इनमें से होली जलाने के बाद 15 लोगों में मारपीट हुई थी, जबकि 4 लोग दुर्घटना में घायल हुए।
विज्ञापन


शुक्रवार को होली खेलते समय 68 लोगों में मारपीट हुई, इनमें से सुबह 8 से 2 बजे के बीच में 6 लोग मेडिकल कराने पहुंचे थे। जबकि दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक 61 लोगों का मेडिकल और इलाज हुआ है। इनमें से 9 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed