{"_id":"5b80366f42c792463254986d","slug":"80-year-old-woman-dies-due-to-falling-into-open-sewer","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले सीवर में गिरने से 80 वर्षीय महिला की मौत, शौच के लिए निकली थी बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले सीवर में गिरने से 80 वर्षीय महिला की मौत, शौच के लिए निकली थी बाहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 24 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
सीवर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंडका की बक्करवाला कॉलोनी में एमसीडी की लापरवाही से खुले हुए सीवर में गिरकर 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला बुधवार देर शाम से गायब थी। अगले दिन उसका शव सीवर में मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मृतका ननकी देवी परिवार के साथ जेजे कॉलोनी में रहती थीं। बुधवार देर शाम वह शौच के लिए गई थीं। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिवारवालों ने उनकी तलाश की। देर रात परिजनों की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। बृहस्पतिवार रात किसी ने महिला का शव सड़क किनारे खुले सीवर में पड़ा देखकर सूचना पुलिस को दी। महिला की शिनाख्त ननकी देवी के रूप में हुई।
विज्ञापन
घटना के बाद परिजनों और इलाके के लोगों ने इसके लिए एमसीडी को जिम्मेदार ठहराया है। लोगों का कहना है कि इलाके में जगह-जगह सीवर के ढक्कन खुले हैं, जो दुर्घटना को दावत देते हैं। उनका आरोप है कि इससे पहले भी यहां दुर्घटना हो चुकी है, लेकिन शिकायत के बावजूद संबंधित विभाग कोई सुध नहीं ले रहा। पुलिस का कहना है कि इस मामले में लापरवाही की जांच की जा रही है। संबंधित विभाग के जिम्मेदार कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन