फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   80 foreign knives recovered from bag by delhi police dragon knife supplied all over india

Delhi News: पुलिस को बैग से बरामद हुए 80 विदेशी चाकू, चीन से मांगाकर पूरे भारत में सप्लाई होता था ड्रेगन नाइफ

Fri, 22 Jul 2022 12:51 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 22 Jul 2022 12:51 AM IST
सार

 साहिल ने बताया कि वह चीनी चाकू सदर बाजार से एक व्यवसायी से लाता था और वह व्यवसायी इन्हें चीन से मंगाता था। उसने ड्रेगन चाकुओं की ऑनलाइन फोटो डाला हुआ था। उसे पूरे भारत से ऑनलाइन ऑर्डर मिलते थे। 

विज्ञापन
80 foreign knives recovered from bag by delhi police dragon knife supplied all over india
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दक्षिण जिले में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब सावित्री सिनेमा के पास पुलिस को एक बैग से 80 विदेशी चाकू बरामद हुए। सभी चाकू सामान्य न होकर ड्रेगन नाइफ थे। पुलिस ने फौरन इस संबंध में मामला दर्जकर छानबीन शुरू की और अगले ही दिन मुख्य आरोपी समेत दो को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 633 चाकू और बरामद किए गए। आरोपी ने खुलासा कि वह चीन से चाकू मंगवाकर पूरे भारत में ऑनलाइन सप्लाई करता था। माना जा रहा है कि अपराधियों को सप्लाई करता था। दिल्ली में इतनी बड़ी मात्रा में पहली पर इतनी मात्रा में ड्रेगन चाकू बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सोमवार को पीसीआर कॉल मिली थी कि बाहरी रिंग रोड पर सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर के पास वह लावारिस कट्टा (बोरा) पड़ा हुआ है। उसमें 80 पार्सल हैं और हर पार्सल में एक बड़ा वाला (ड्रेगन) विदेशी चाकू है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कट्टे से बड़े वाले धारदार 80 चाकू बरामद किए गए। पुलिस ने फौरन मामला दर्जकर सीआर पार्क थानाध्यक्ष रितेश शर्मा की देखरेख में इंस्पेक्टर जितेंद्र मलिक, एसआई अमित कुमार व विशाल तिवारी की टीम ने जांच शुरू की। हर पार्सल पैक किया हुआ था और उस पर भेजने वाले का नाम माई स्टाइल फॉर यू नामक कंपनी का नाम व पता लिखा हुआ था।
विज्ञापन


पुलिस टीम उस पते पर पहुंची और मालिक मालवीय नगर निवासी वासिम और  मोहम्मद साहिल को गिरफ्तार कर लिया। उसके गोदाम से 633 चाकू बड़े वाले बटनदार चाकू बरामद किए गए। पूछताछ में पता लगा कि मोहम्मद साहिल कंपनी का मालिक है, जबकि वासिम चाकू पेकिंग में उसका सहायता करता था। साहिल ने बताया कि वह चीनी चाकू सदर बाजार से एक व्यवसायी से लाता था और वह व्यवसायी इन्हें चीन से मंगाता था। उसने ड्रेगन चाकुओं की ऑनलाइन फोटो डाला हुआ था। उसे पूरे भारत से ऑनलाइन ऑर्डर मिलते थे। वह पूरे भारत में बदमाशों के ऑनलाइन चाकू सप्लाई करता था। इस बाबत सीआर पार्क थाने में आम्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed