फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   77 thousand rupees Fraud with atm card in faridabad

एटीएम कार्ड बदलकर 77 हजार की ठगी

Fri, 02 Jun 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 02 Jun 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
 77 thousand rupees Fraud with atm card in faridabad
एटीएम

एटीएम कार्ड बदल गैंग के सदस्यों ने शहर में अलग अलग हिस्सों में दो युवतियों को अपना शिकार बनाया। गैंग के सदस्यों ने कार्ड बदल कर एक खाते से 40 हजार रुपये और दूसरे से 37 हजार रुपये निकाल ले गए। दोनों की शिकायत पर धोखाधड़ी और ठगी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। 

विज्ञापन


जीवन नगर में रहने वाली अंकिता के मुताबिक बुधवार शाम उन्हें कुछ रुपयों की जरूरत पड़ी। वह घर के पास ही स्थित एटीएम बूथ पर अपने भाई का डेबिट कार्ड लेकर रुपये निकालने पहुंचीं। एटीएम के केबिन में दो युवक पहले से ही मौजूद थे। उन्होंने कार्ड मशीन में डाल कर प्रक्रिया पूरी की लेकिन रुपये नहीं निकले। 
विज्ञापन


इस पर दोनों युवकों ने मदद करने की बात कहते हुए उनसे कार्ड लेकर मशीन में लगाया। पिन नंबर आदि पूछ कर डाला लेकिन फिर रुपये नहीं निकले। इस पर कार्ड वापस कर दोनों मशीन खराब होने की बात कह केबिन से चले गए। वह भी घर लौट गईं, कुछ देर बाद उनके भाई के मोबाइल पर खाते में से 40 हजार रुपये खबर निकाले जाने का मैसेज आया। भाई ने उनसे पूछा तो उन्होंने बताया कि रुपये निकाले ही नहीं। जांच की तो पता चला कि कार्ड उनके भाई का नहीं किसी और का है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीएम नगर निवासी गुलफ्शां के साथ भी इसी तरह कार्ड बदल कर धोखाधड़ी हुई। गुलफ्शां के मुताबिक वह नेहरू ग्राउंड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से रुपये निकालने आई थीं। केबिन में पहले से ही मौजूद युवक ने मदद के नाम पर उनका कार्ड बदल दिया। मशीन खराब होने की बात सुनकर वह लौट गईं इस दौरान युवक ने उसी एटीएम में कार्ड का इस्तेमाल कर उनके खाते से 37 हजार रुपये निकाल लिए। एसएचओ कोतवाली इंस्पेक्टर सुरेश भड़ाना ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed