{"_id":"5d82649a8ebc3e016d630cca","slug":"75-year-old-man-hang-him-self-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"75 साल के बुजुर्ग ने फंदा लगाकर दी जान, दिल्ली के इस अस्पताल में चल रहा था इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
75 साल के बुजुर्ग ने फंदा लगाकर दी जान, दिल्ली के इस अस्पताल में चल रहा था इलाज
Wed, 18 Sep 2019 10:38 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Wed, 18 Sep 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
फांसी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : social media
दिल्ली के द्वारका जिले के मोहन गार्डन इलाके में एक बुजुर्ग ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की शिनाख्त सुबोध कुमार (75) के रूप में हुई है। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि सुबोध पिछले करीब पांच-छह सालों से डिप्रेशन के शिकार थे। उनका डीडीयू अस्पताल में इलाज भी चल रहा था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सुबोध कुमार परिवार के साथ गली नंबर-10, मोहन गार्डन में रहते थे। इनके परिवार में पत्नी लक्ष्मी के अलावा तीन बेटे और अन्य सदस्य हैं। सुबोध के दो बेटे मुंबई में रहते हैं, जबकि तीसरा बेटा उदय उनके साथ ही रहता है। सुबोध का तीन मंजिला मकान है, वह ग्राउंड फ्लोर के कमरे में सोते थे, जबकि बाकी सदस्य ऊपरी मंजिल पर रहते हैं। सुबोध होम गार्ड विभाग से सेवानिवृत्त थे।
विज्ञापन
मंगलवार रात को वह खाना खाकर अपने कमरे में चले गए। सुबह जब वह सोकर नही उठे तो परिवारवालों ने 9.30 बजे उन्हें देखने के लिए नीचे पहुंचा। सुबोध के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांककर देखने पर पता चला कि सुबोध पंखे से लटके हुए हैं।
विज्ञापन