फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   74 year old woman dies in car collision

Delhi NCR News: कार की टक्कर में 74 साल की बुजुर्ग महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 08:49 PM IST
विज्ञापन
- पुलिस ने घटनास्थल पर वाहन छोड़कर भागी कार मालकिन को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

- राजौरी गार्डन इलाके की घटना, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजौरी गार्डन इलाके में सोमवार शाम हुंडई कार ने 74 साल की बुजुर्ग महिला को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल महिला को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की शिनाख्त अमरजीत कौर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद कार छोड़कर फरार हुई मालकिन को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार शाम नजफगढ़ रोड के पिलर नंबर 412 के पास सड़क हादसा होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां एक बुजुर्ग महिला जख्मी हालत में पड़ी थीं। पास ही हुंडई कार खड़ी थी। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टराें ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृत महिला की पहचान निहाल विहार निवासी अमरजीत कौर के रूप में हुई। बुजुर्ग महिला शाम को बाजार गई थीं। इसी दौरान कार ने उन्हें टक्कर मार दी। अमरजीत कौर के पति हरदीप सिंह का जनवरी में देहांत हो चुका है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद चालक कार को छोड़कर फरार हो गया था। कार नंबर के जरिए पुलिस को पता चला कि कार राजौरी गार्डन निवासी गीतिका मलिक के नाम पर रजिस्टर है। पुलिस ने गीतिका के घर पर दबिश दी लेकिन ताला लगा था। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की, जिसमें पता चला कि कार महिला चालक चला रही थी। मंगलवार को पुलिस ने कार मालकिन गीतिका को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस चालक से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed