फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   74% of Delhi-NCR parents want 'smog leave' in schools

स्कूलों में ‘स्मॉग की छुट्टी’ चाहते हैं दिल्ली-एनसीआर के 74 फीसदी अभिभावक 

Mon, 18 Nov 2019 05:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 18 Nov 2019 05:20 AM IST
विज्ञापन
74% of Delhi-NCR parents want 'smog leave' in schools
demo pic

प्रदूषण को देखते हुए अभिभावकों ने स्कूलों छुट्टी को लेकर चौंकाने वाली इच्छा जताई है। दरअसल दिल्ली-एनसीआर के 74 फीसदी लोग चाहते हैं कि स्मॉग के दौरान स्कूलों में हर साल 1 से 20 नवंबर तक नियमित छुट्टी घोषित कर दी जाए। एक ताजा सर्वेक्षण में इसका खुलासा किया गया है।

विज्ञापन


ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ‘लोकल सर्कल्स’ द्वारा किए गए सर्वे में दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के करीब 10,000 अभिभावकों ने कहा कि स्मॉग के दौरान दी जाने वाली छुट्टियों की भरपाई गर्मी, सर्दी और अन्य छुट्टियों में कटौती करके की जा सकती है। इससे पढ़ाई का नुकसान भी नहीं होगा। दरअसल अतिरिक्त छुट्टियों से पढ़ाई को होने वाले नुकसान से बचने के लिए अभिभावकों ने ये सुझाव दिए। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि 1 नवंबर को वायु प्रदूषण के आपात स्तर पर पहुंचने के कारण सुप्रीम कोर्ट की समिति ईपीसीए ने हेल्थ इमर्जेंसी घोषित करते हुए 5 नवंबर तक स्कूल बंद करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदूषण की बदतर स्थिति के कारण स्कूलों में बाल दिवस भी नहीं मनाया गया था। पिछले माह एक ऐसे ही सर्वे में दिल्ली-एनसीआर के 40 फीसदी से ज्यादा लोगों ने कहा था कि जहरीली हवा के कारण वह अन्य शहरों में जाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed