{"_id":"5daba8b08ebc3e01740f7931","slug":"700-kg-opium-seized-in-delhi-smuggled-in-washing-machine-from-madha-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: वाशिंग मशीन में छिपाकर हो रही थी तस्करी, ट्रक चालक धरा, सात सौ किलो अफीम बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: वाशिंग मशीन में छिपाकर हो रही थी तस्करी, ट्रक चालक धरा, सात सौ किलो अफीम बरामद
Sun, 20 Oct 2019 05:52 AM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 20 Oct 2019 05:52 AM IST
विज्ञापन
अफीम तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने वाशिंग मशीन में छिपाकर अफीम की तस्करी करने वाले एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर खरीदार और सप्लायर को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने ट्रक से सात सौ किलो अफीम बरामद की है, जिसे चालक नीमच (मध्य प्रदेश) से लेकर आ रहा था और फरीदाबाद में सप्लाई करनी थी। इसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस उपायुक्त बीके सिंह ने बताया कि पकड़े गए ट्रक चालक की पहचान कैथल (हरियाणा) निवासी जसबीर सिंह, खरीदार की पहचान कैथल निवासी जरनैल सिंह और सप्लायर की पहचान नीमच (मध्य प्रदेश) निवासी रवींद्र सिंह के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच में तैनात एसआई ओमवीर को सूचना मिली थी कि जसबीर सिंह अफीम की तस्करी में लिप्त है और अपने ट्रक में नीमच से अफीम लाता है।
इस सूचना पर पुलिस ने उस पर निगरानी रखी और उसे वजीराबाद में उस समय रोक लिया, जब वह अपने ट्रक पर चेन्नई से 108 वाशिंग मशीन लेकर आ रहा था। मशीन पंजाब के लुधियाना में सप्लाई करनी थी। वाशिंग मशीन की तलाशी लेने पर पुलिस को 35 पैकेट मिले, जिसमें करीब सात सौ किलो अफीम थी। पुलिस ने जसबीर को गिरफ्तार कर लिया।