फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   70 year old man dies in dispute over refusal to park car

Delhi: कार पार्क करने से मना करने पर 70 साल के बुजुर्ग को पीटा, हुई मौत; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 13 Jul 2024 01:43 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 13 Jul 2024 01:43 PM IST
सार

पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी स्थित खिचड़ीपुर इलाके में कार पार्क करने से मना करने को लेकर हुए विवाद में 70 साल के बुजुर्ग की पिटाई कर दी गई। मारपीट के दौरान बुजुर्ग अचेत हो गए।

विज्ञापन
70 year old man dies in dispute over refusal to park car
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी स्थित खिचड़ीपुर इलाके में कार पार्क करने से मना करने को लेकर हुए विवाद में 70 साल के बुजुर्ग की पिटाई कर दी गई। मारपीट के दौरान बुजुर्ग अचेत हो गए। गंभीर हालत में उनको नजदीकी लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त रमेश कुमार मेहता (70) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


रमेश के भाई प्रवीण कुमार ने आरोप लगाया है कि उनके भाई की पीट-पीटकर हत्या की गई है। दरअसल घर के बाहर वह चारपाई बिछाते थे। पास में रहने वाले उनके रिश्तेदार वहां कार पार्क कर रहे थे। मना करने पर आरोपियों ने बुजुर्ग की पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं, जिला पुलिस उपायुक्त अपूर्वा गुप्ता का कहना है कि रमेश को पहले से दिल की बीमारी थी। उनको धक्का देने की बात सामने आई है। शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना शुक्रवार रात की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed