फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   7 year old drown to death in yamuna river in delhi in front of father and brother

यमुना में नहाते-नहाते पिता और भाई के सामने डूब गया सात साल का मासूम

Mon, 31 Jul 2017 03:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 31 Jul 2017 03:23 PM IST
विज्ञापन
7 year old drown to death in yamuna river in delhi in front of father and brother
सांकेत‌िक च‌ित्र - फोटो : amarujala

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जैतपुर इलाके में रविवार सुबह पिता व 10 साल के भाई के सामने ही सात वर्ष का मासूम यमुना में डूब गया। हादसे के वक्त मासूम और उसका भाई यमुना में नहा रहे थे। मासूम का पिता मानसिक रूप से अशक्त है।

विज्ञापन


जब तक बड़े भाई ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया, मासूम डूब चुका था। खबर मिलने के बाद पुलिस, दमकल विभाग और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची।

नौ गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद बच्चे (राहुल शर्मा) का शव ढूंढा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

राहुल की मां कोठियों में काम करती हैं

7 year old drown to death in yamuna river in delhi in front of father and brother
सांकेत‌िक च‌ित्र

पुलिस के मुताबिक, राहुल परिवार के साथ जेजे कैंप, मदनपुर खादर में रहता था। उसके परिवार में माता-पिता के अलावा एक बहन व भाई हैं। राहुल की मां कोठियों में काम करती हैं, जबकि पिता मानसिक रूप से अशक्त हैं।

रविवार सुबह 10 बजे राहुल अपने बड़े भाई व पिता के साथ कालिंदी कुंज, शमशान घाट के पास घूमने गया था। इसी दौरान राहुल व उसका भाई यमुना में नहाने लगे और उनका पिता पास में ही बैठ गया।

नहाने के दौरान पैर फिसलने से राहुल डूबने लगा। 10 साल के भाई ने शोर मचाकर अपने पिता व बाकी लोगों को बुलाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक राहुल डूब चुका था। खबर मिलते ही पुलिस व दमकल के अलावा बोट क्लब इंचार्ज हरीश अपने नौ गोताखोरों की टीम लेकर मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद शव को ढूंढा जा सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed