फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   6th standard student expelled from school in ghaziabad

पैरेंट्स की सजा बच्चे को, 6वीं के छात्र लिरॉय को स्कूल से निकाला

Fri, 01 Jan 2016 01:03 PM IST
Updated Fri, 01 Jan 2016 01:03 PM IST
विज्ञापन
6th standard student expelled from school in ghaziabad

डासना स्थित डीपीएसजी इंटर नेशनल स्कूल ने कक्षा 6 के छात्र लिरॉय कपूर को स्कूल से निकाल दिया है। इस पर पैरेंट्स ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले की शिकायत सीबीएसई और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री से करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


उधर, स्कूल प्रिंसिपल अनीता सेठी ने बच्चे के पैरेंट्स पर टीचरों के साथ आए दिन दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। लिरॉय कपूर के पैरेंट्स कनिका कपूर ने बृहस्पतिवार को प्रेस कांफ्रेंस में आरोप लगाया कि फीस मुद्दे के बाद से स्कूल प्रबंधन ने उनके बच्चे को टारगेट किया था।
विज्ञापन


बीते 3 नवंबर को कुछ बच्चों ने लिरॉय के साथ मारपीट की थी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। मुंह के तीन ऑपरेशन कराने पड़े। स्कूल ने बच्चे को फर्स्ट एड तक नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट में दर्ज हुई शिकायत

6th standard student expelled from school in ghaziabad

इससे पहले भी टीचर तरह-तरह से लिरॉय का उत्पीड़न करते थे। अब स्कूल ने बीच सेशन में बच्चे को निकाल दिया है। इस वक्त कहीं एडमिशन भी नहीं हो सकता।

यह स्कूल की एकतरफा कार्रवाई है। इसके विरोध में अन्य पैरेंट्स डीएम, सीबीएसई और एचआरडी मिनिस्टर से मिलकर शिकायत करेंगे। वैसे घटना से संबंधित तीन लोगों के खिलाफ गाजियाबाद डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में भी शिकायत की गई है।

इस मामले में प्रिंसिपल अनीता सेठी लिराय के पैरेंट्स आए दिन टीचरों से किसी न किसी बात पर दुर्व्यवहार करते हैं। इसका अन्य बच्चों पर असर पड़ता है। इसीलिए यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed