फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   68 universities agreed to give ugc seats in postgraduate program on the basis of merit of a common university entrance

Admission: यूजीसी को 68 विश्वविद्यालयों ने आगामी सत्र में स्नातकोत्तर प्रोग्राम में एक कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस की मेरिट से सीट देने पर सहमति दी

Tue, 21 Jun 2022 06:16 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 21 Jun 2022 06:16 AM IST
सार

जीसी अध्यक्ष प्रो. कुमार कहते हैं कि 68 विश्वविद्यालय एक ऑनलाइन आवेदन पत्र और एक कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस एग्जाम से स्नातकोत्तर प्रोग्राम में दाखिला देंगे। इसका सबसे अधिक लाभ छात्रों को ही होगा। 

विज्ञापन
68 universities agreed to give ugc seats in postgraduate program on the basis of merit of a common university entrance
UGC - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ बनारस, दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू), मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्ट्डीज फरीदाबाद, मानव रचना यूनिवर्सिटी फरीदाबाद, फुटवेयर डिजाइन एंड डेवलेपमेंट इंस्टीट्यूट (केंद्र सरकार), रामकृष्ण मिशन विवेकानंद एजुकेशनल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट का रांची, कोयंबत्तूर, कोलकात्ता के दोनों कैंपस स्नातकोत्तर प्रोग्राम में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस एग्जाम (सीयूईटी पीजी) 2022 की मेरिट से सीट मिलेगी। शैक्षणिक सत्र 2022-23 में कुल 68 विश्वविद्यालयों ने सीयूईटी पीजी 2022 की मेरिट स्कोर से सीट देने का फैसला लिया है। देश के इन सभी विश्वविद्यालयों ने स्नातकोत्तर प्रोग्राम में सीयूईटी मेरिट से दाखिले को लेकर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) को सहमति दे दी है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष प्रो. एम जगदीश कुमार के मुताबिक, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ बनारस, दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू), मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्ट्डीज फरीदाबाद, मानव रचना यूनिवर्सिटी फरीदाबाद, फुटवेयर डिजाइन एंड डेवलेपमेंट इंस्टीट्यूट (केंद्र सरकार) आदि ने स्नातकोत्तर प्रोग्राम के विभिन्न डिग्री प्रोग्राम में नेशनल टेंस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित होने वाली सीयूईटी पीजी 2022 के मेरिट स्कोर से दाखिला देने का फैसला लिया है। इसमें एमटेक प्रोग्राम भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


छात्रों को सबसे अधिक लाभ
यूजीसी अध्यक्ष प्रो. कुमार कहते हैं कि 68 विश्वविद्यालय एक ऑनलाइन आवेदन पत्र और एक कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस एग्जाम से स्नातकोत्तर प्रोग्राम में दाखिला देंगे। इसका सबसे अधिक लाभ छात्रों को ही होगा। पहले अलग-अलग आवेदन पत्र और प्रवेश परीक्षाएं देनी पड़ती थी। अब एक आवेदन पत्र से उन्हें आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा। अच्छे विश्वविद्यालयों में अलग-अलग कोर्स की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह विश्वविद्यालय शामिल
इसमें बनारस हिंदू यनिवर्सिटी, कश्मीर, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी, सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी दिल्ली, नेशनल संस्कृत यूनिवर्सिटी, बाबा साहिब अंबेडकर यूनिवर्सिटी लखनऊ,सेंट्रल यूनविर्सिटी ऑफ आंध्र प्रदेश, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ गुजरात, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखड़, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ कर्नाटक, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ केरल, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ ओड़िसा, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ पंजाब, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ तमिलनाडू, जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी, डॉ. हरि सिंह गौड़ विश्वविद्यालय, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल यूनिवर्सिटी, इंदिरा गांधी नेशनल ट्राइब्ल यूनिवर्सिटी, महात्मा गांधी अंतर राष्ट्रीय हिंदू विश्वविद्यालय, मणिपुर विश्वविद्यालय, नॉर्थ-ईस्टर्न हिल्स यूनिवर्सिटी, पांडुचेरी यूनिवर्सिटी, सिक्कम यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद, त्रिपुरा यूनिवर्सिटी, द इंग्लिश एंड फोरन लैंग्वेज यूनिवर्सिटी,गलगोटियाय नोएडा, केआर मंगलम, आईआईएमसी, आंबेडकर यूनिवर्सिटी दिल्ली आदि का नाम शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed