{"_id":"611b5101ede6da5f333d6883","slug":"68-people-infected-with-dengue-in-delhi-this-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में इस साल 68 लोग डेंगू की चपेट में आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में इस साल 68 लोग डेंगू की चपेट में आए
Tue, 17 Aug 2021 11:32 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:32 AM IST
सार
- पिछले एक महीने में ही डेंगू के 32 मामले आए, पिछले 15 दिन में 16 मामले आए सामने
विज्ञापन
डेंगू फॉगिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में इस साल डेंगू के 68 मामले सामने आए हैं। इसमें से 32 मामले पिछले एक महीने में ही आए हैं। इसलिए अब लोगों को मच्छरों से अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। हालांकि डेंगू से अभी तक किसी की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम द्वारा सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त में 15 दिन के भीतर ही डेंगू के 16 मामले सामने आए हैं। इस साल आए डेंगू के कुल मामलों की तुलना में करीब 50% मामले पिछले एक महीने में आए हैं। मौजूदा समय तक दिल्ली में डेंगू के जितने मामले आए हैं इससे पहले 2018 में 69 मामले आए थे। इसके बाद के सालों में डेंगू के मामले घटे थे। लेकिन इस साल डेंगू के मामले बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
इस साल उत्तरी दिल्ली नगर निगम क्षेत्र में 6, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम क्षेत्र में 23 और पूर्वी दिल्ली नगर निगम क्षेत्र में 9 मामले सामने आए हैं। 26 मामले ऐसे मिले जिनका स्थायी ठिकाना नहीं है।
विज्ञापन