फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   65 crore fraud in the name of building project

बिल्डिंग प्रोजेक्ट के बहाने हड़पे 65 करोड़ रुपये

Thu, 22 Oct 2015 08:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 22 Oct 2015 08:39 AM IST
विज्ञापन
65 crore fraud in the name of building project

रियल स्टेट में बिल्डिंग प्रोजेक्ट के बहाने आरोपियों ने एक कंपनी से 65 करोड़ रुपये लोन के रूप में लिए। जब रुपये वापस करने की नौबत आई तो आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित ने एक्सप्रेसवे थाने में शिकायत की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शक्ति श्रीवास्तव रेली मेयर इंपेक्ट लिमिटेड में मैनेजर हैं। कंपनी का मुख्य कार्यालय दिल्ली के साकेत में है। 22 अगस्त 2013 को उनकी पहचान के कुछ लोग मिलने आए।
विज्ञापन


आरोपियों ने उन्हें बिल्डिंग प्रोजेक्ट प्लान दिखाया। साथ ही, मुनाफे का लालच भी दिया। इसके बाद आरोपियों ने उनसे 65 करोड़ रुपये लोन के एवज में मांगे जिसकी किस्त भी बांध ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने कुछ समय तक किस्त जमा की। इसके बाद उन्होंने किस्त जमा नहीं की। पीड़ित ने आरोपियों से पैसे वापस देने के लिए कई बार बातचीत की, लेकिन वह साफ मुकर गए। पीड़ित ने सेक्टर-129 निवासी अमित भावी, गौरव व योगेंद्र मलिक निवासी ग्रेटर नोएडा और रामप्रकाश व सचिन कुमार निवासी गाजियाबाद के खिलाफ एक्सप्रेसवे थाने में नामजद शिकायत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed