{"_id":"35a40f52d79592b259c0635c3de7e7ef","slug":"65-500-robbed-by-two-men-changing-atm-card-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम बदलकर दो लोगों को 65,500 का चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम बदलकर दो लोगों को 65,500 का चूना
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 05 Dec 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में रुपये निकालने गए दो लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर ठगों ने उनके खाते से 41,000 और 24,500 रुपये निकाल लिए। पीड़ितों को इसका पता मैसेज से लगा। उन्होंने बैंक में एटीएम कार्ड दिखाया तो वह फर्जी निकला।
विज्ञापन
मूलरूप से सिकंद्राबाद निवासी साहब सिंह फिलहाल सलारपुर में रहते हैं। वह एक कंपनी में इलेक्ट्रिशयन हैं। उनका भंगेल के एसबीआई बैंक में खाता है। शनिवार सुबह उन्होंने सलारपुर स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से तीन हजार रुपये निकाले। इस दौरान एटीएम में दो युवक आए और पीड़ित से टकरा गए।
विज्ञापन
जिससे उनका कार्ड गिर गया। मौका पाकर आरोपियों ने उनका कार्ड बदल दिया। बाद में आरोपियों ने तीन बार दस-दस हजार और एक बार पांच हजार रुपये एटीएम से निकाले। इसके बाद छह हजार रुपये की खरीदारी कर ली। पीड़ित ने थाना सेक्टर-39 में शिकायत दी है। वहीं, मूलरूप से ऋषिकेश निवासी और वर्तमान में खोड़ा में रह रहे रविंद्र सिंह सेक्टर-3 की एक कंपनी में नौकरी करते हैं। 19 नवंबर को वह नयागांव के एक्सिस बैंक एटीएम से रुपये निकालने गए थे।
विज्ञापन
वहां रुपये लेकर निकलते समय बीच तीन युवकों ने उनसे कहा कि कार्ड का लॉक खुला रह गया है। दोबारा पिन डालने पर ही लॉक बंद होगा। इस बहाने आरोपियों ने पीड़ित से एटीएम कार्ड लेकर बदल लिया। कुछ देर बाद उसके खाते से दो बार 10 हजार और एक बार 4500 में रुपये निकल गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर सेल सेक्टर-20 को दी है।