फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   6000 online transactions are happening every minute in Noida during festive season

दिल खोलकर खर्च कर रहे नोएडावासी: त्योहारी सीजन में हर मिनट हो रहे 6000 ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, अभी और बढ़ेगा ग्राफ

Tue, 24 Oct 2023 04:33 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर,  नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर,  नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 24 Oct 2023 04:33 AM IST
सार

पिछले वर्ष इसी त्योहारी सीजन में यह आंकड़ा केवल तीन हजार था। यानी इस वर्ष इसमें दोगुनी वृद्धि देखने को मिली है। जानकारों के अनुसार दिवाली तक यह 10 हजार को भी छू सकता है।

विज्ञापन
6000 online transactions are happening every minute in Noida during festive season
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

त्योहारी सीजन शुरू होते ही ऑनलाइन लेनदेन का ग्राफ आसमान छूने लगा है। जहां जिले में आमतौर पर चार हजार ट्रांजेक्शन हर मिनट होते थे वहीं त्योहारी सीजन शुरू होते ही वह छह हजार पहुंच गया है। यह पिछले वर्ष से भी अधिक है। जहां पिछले वर्ष इसी त्योहारी सीजन में यह आंकड़ा केवल तीन हजार था। यानी इस वर्ष इसमें दोगुनी वृद्धि देखने को मिली है। जानकारों के अनुसार दिवाली तक यह 10 हजार को भी छू सकता है। अहम है इस सीजन में ऑफलाइन व ऑनलाइन सेल शुरू हो जाती है। विक्रेता ग्राहकों को लुभाने के लिए तमाम तरह के ऑफर देते हैं। ऑनलाइन पेमेंट करने पर भी बड़ी-बड़ी कंपनियां ऑफर देती हैं, ऐसे में इसका ग्राफ अब बढ़ गया है।  

विज्ञापन


लीड बैंक अधिकारियों के अनुसार नवरात्रि सीजन शुरू होते ही ट्रांजेक्शन की संख्या में उछाल आया है। जहां एक दिन में आमतौर पर जिले में 57 लाख से 60 लाख ऑनलाइन ट्रांजेक्शन होते हैं यह इन दिनों बढ़कर 86.40 लाख तक पहुंच गई। अगर इसे रुपयों में आंकें तो जहां 142 करोड़ रुपये ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए खर्च किए जाते थे यह इन दिनों में बढ़कर 200 करोड़ रुपयों तक पहुंच गई। लीड बैंक मैनेजर विदुर भल्ला बताते हैं कि नवरात्र शुरू होते ही ट्रांजकेशन का ग्राफ बढ़ा है।

विज्ञापन

अभी दिवाली बाकी है। धनतेरस व दिवाली पर यह ग्राफ काफी ऊपर तक जा सकता है। इसका कारण ऑनलाइन पेमेंट का अधिक इस्तेमाल करना है। ट्रांजेक्शन बढ़ने का कारण केवल बड़ी सेल ही नहीं है। आजकल हर छोटी बड़ी दुकानों पर भी ऑनलाइन पेमेंट करने का विकल्प उपलब्ध होता है। ऐसे में सभी वर्गों के लोग इसे करते हैं। त्योहारी सीजन में खरीदारी व खर्च बढ़ जाते हैं इस वजह से लोग ज्यादातर खर्च करते हैं। कई ऑफर मिलने के कारण भी लोग जरूरत से अधिक खर्च करते हैं। इस वजह से त्योहारी सीजन में यह ग्राफ काफी बढ़ गया है।

नेट बैंकिंग और यूरीआई का प्रयोग अधिक 
त्योहारी सीजन में लोग नेट बैंकिंग व यूपीआई से सबसे अधिक डिजीटल पेमेंट की जा रही है। ज्यादातर एप्लीकेशंस पर इनसे पेमेंट की सुविधा होने की वजह से लोग सबसे अधिक इसी के जरिए पेमेंट कर रहे हैं। इसके अलावा सबसे अधिक पेमेंट ई कॉमर्स वेबसाइट्स पर की गई है। 

विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड का भी खूब इस्तेमाल 
इस त्योहारी सीजन में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल लोग जमकर कर रहे हैं। नवरात्र सीजन में जिलेभर में अब तक दो लाख क्रेडिट कार्ड से पेमेंट की गई है। यानी दो लाख क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल किए गए हैं। लीड बैंक अधिकारियों के अनुसार यह आंकड़ा दिवाली पर काफी अधिक होने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed