फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   60 percent of patients with respiratory problems after recovering from corona

कोरोना से उबरने के बाद 60% मरीजों को सांस संबंधी समस्याएं

Mon, 26 Oct 2020 04:47 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 26 Oct 2020 04:47 PM IST
सार

  • पोस्ट कोविड क्लीनिक में अब तक 400 मरीजों इलाज के लिए आए

विज्ञापन
60 percent of patients with respiratory problems after recovering from corona
Corona - फोटो : PTI

विस्तार

ताहिरपुर के राजीव गांधी अस्पताल में बनाए गए पोस्ट कोविड क्लीनिक में अब तक 400 मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं। इनमें से 60 फीसदी मरीजों में सांस संबंधी समस्याएं मिलीं। डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना से उबरने के बाद भी कुछ लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होती हैं। इन्हें पोस्ट कोविड इफेक्ट कहा जाता है। कुछ समय के इलाज के बाद ये परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होने लगती हैं।
विज्ञापन


राजीव गांधी अस्पताल के कोविड नोडल ऑफिसर डॉ. अजीत जैन ने बताया कि अस्पताल में 23 जून को शुरू हुए क्लीनिक में अभी तक 400 मरीजों इलाज के लिए आ चुके हैं। इनमें 60 फीसदी मरीजों में सांस संबंधी समस्याएं मिली हैं। इसके अलावा 20 फ़ीसदी मरीजों को थकावट की शिकायत थी। वहीं, 10 फ़ीसदी मरीजों में मानसिक समस्याएं भी देखी गई हैं। जिन रोगियों में मानसिक समस्याएं मिलीं, उनकी मनोरोग विशेषज्ञों द्वारा काउंसलिंग कराई गई है। इसके अलावा अस्पताल में बनाए गए योग केंद्र में भी मरीजों को योग व प्राणायाम कराया जा रहा हैं।
विज्ञापन

  
उन्होंने बताया कि अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सभी मरीजों से वह एक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जुड़े हैं। इन लोगों को अगर किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो क्लीनिक में उनका इलाज किया जाता है। साथ ही दिल्ली से बाहर की कई मरीज भी इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। डॉक्टर के मुताबिक, क्लीनिक में आए कई लोग ऐसे हैं, जो संक्रमण के समय गंभीर रूप से बीमार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed